Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में अग्निवीर परीक्षा के नाम पर ठगी:मेडिकल कराने के नाम पर लिए 20 हजार रुपए, 12th की मार्कशीट भी रख ली

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा में अग्निवीर परीक्षा में मेडिकल पास करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मेडिकल पास कराने के नाम पर 20 हजार रुपए ठग लिए। इसके साथ ही 12th की मार्कशीट भी अपने पास रख ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हाथरस के थाना सादाबाद क्षेत्र के रहने वाले युवक का अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए 28 अप्रैल को आगरा के MH हॉस्पिटल में मेडिकल हुआ था। जिसके बाद युवक के चचेरे भाई को मथुरा के रहने वाले 2 व्यक्ति श्यामवीर और कन्हैया लाल मिले। जिन्होंने मेडिकल में पास कराने और आर्मी में जुगाड होने की बात कहकर युवक के चचेरे भैया को फंसा लिया। मथुरा में लिया लेनदेन मेडिकल में पास कराने के नाम पर श्यामवीर और कन्हैया ने मथुरा के टैंक चौराहा पर युवक और उसके चचेरे भाई को बुलाया। जहां 20 हजार रुपए नगद और उसकी इंटर मीडिएट की मार्कशीट रख ली। मेडिकल में जब युवक पास नहीं हुआ तो उसने मार्कशीट और रुपए वापस मांगे जो आरोपियों ने वापस नहीं किए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पकड़े आरोपी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धारा 318(4) में मुकद्दमा दर्ज कर लिया। इसमें बाद शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्लासी कॉलेज के पास जाने वाले रास्ते से श्यामवीर और कन्हैया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से पीड़ित युवक के अलावा एक अन्य युवक की मार्कशीट और 14050 रुपए बरामद कर लिए। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस काम को यह दोनों ही मिलकर अंजाम देते थे या इस गिरोह में और भी कोई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की को शादी का प्रस्ताव देने पर चले लाठी-डंडे, VIDEO:परिजनों को जमकर पीटा, छेड़छाड़ और मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय वृद्धि की मांग की:अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment