Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मानदेय वृद्धि की मांग की:अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में मजदूर दिवस के अवसर पर जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में एकत्रित हुईं। उन्होंने सरकार से सम्मानजनक मानदेय दिए जाने की मांग उठाई। इस दौरान कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन तैयार कर सीडीपीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बताया कि वे सरकार की योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। बच्चों के पोषण, टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल और विभिन्न सरकारी अभियानों के सफल क्रियान्वयन में उनकी लगातार जिम्मेदारी रहती है। इसके बावजूद उनके मानदेय में अपेक्षित वृद्धि नहीं की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगठन की जिला अध्यक्ष मिथिलेश चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की रीढ़ की हड्डी की तरह काम करती हैं। प्रशासन से लेकर शासन तक हर महत्वपूर्ण योजना में उनकी भागीदारी रहती है, लेकिन उनके श्रम और मेहनत के अनुरूप पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूर दिवस पर आंगनबाड़ी बहनों ने केवल सम्मानजनक मजदूरी की मांग उठाई है। लगातार काम बढ़ाया जा रहा है और नई-नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, लेकिन मानदेय बढ़ाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री को उनके पूर्व में किए गए वादों की याद दिलाते हुए आर्थिक राहत प्रदान करने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से मानदेय वृद्धि सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अग्निवीर परीक्षा के नाम पर ठगी:मेडिकल कराने के नाम पर लिए 20 हजार रुपए, 12th की मार्कशीट भी रख ली
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पेड़ से टकराकर परखच्चे उड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment