Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की को शादी का प्रस्ताव देने पर चले लाठी-डंडे, VIDEO:परिजनों को जमकर पीटा, छेड़छाड़ और मारपीट के 4 आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के रिजोर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को शादी का प्रस्ताव ठुकराना महंगा पड़ गया। मनचले युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ की। शादी का प्रस्ताव दिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने पीड़िता के परिजनों को बेरहमी से पीटा। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बीते बुधवार देर शाम की है, जब किशोरी शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थी। तभी गांव के ही आरोपी चुलैया ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। किशोरी ने प्रस्ताव का विरोध किया और युवक ने उससे छेड़छाड़ की। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, जिसके बाद आरोपियों ने एकजुट होकर पीड़िता के पक्ष के लोगों को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट का यह वीडियो सामने आने के बाद एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामरन जी ने तत्काल कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। सकीट थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने गिरफ्तारी की जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आस मोहम्मद पुत्र नबी हुसैन, शाहिद उर्फ साद मोहम्मद पुत्र नबी हुसैन और सफी मोहम्मद पुत्र नबी हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह, उप निरीक्षक चंद्रवीर सिंह, उप निरीक्षक अजय कुमार, हेड कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल हिमांशु, कांस्टेबल अक्षय और कांस्टेबल शिवम शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत:गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए थे, गहराई में जाने से हादसा
    Next Article
    मथुरा में अग्निवीर परीक्षा के नाम पर ठगी:मेडिकल कराने के नाम पर लिए 20 हजार रुपए, 12th की मार्कशीट भी रख ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment