Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा के बांके बिहारी बाजार की दुकान में लगी आग:फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से हुए हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी बाजार में शनिवार की सुबह एक दुकान में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग से मौके पर अफरा तफरी मच गई। जल्दी सुबह हुई इस घटना के समय मंदिर और बाजार बंद था जिसकी वजह से भीड़ नहीं थी। आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मुख्य गली में स्थित है दुकान बांके बिहारी मंदिर के पास मुख्य गली में मिठाई की दुकान है। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी और आकाश गोस्वामी की मिठाई,भोग प्रसाद की दुकान है। यहां सुबह करीब 4 बजे दुकान से आग की लपटें निकलती दिखाई दी तो सुबह सुबह मंदिर के आसपास मौजूद इक्का दुक्का लोगों ने इसकी सूचना तत्काल दुकान स्वामी को दी। धुआं से घिरी थी दुकान मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने जैसे ही शटर उठाया पूरी दुकान धुएं से घिरी थी। कहीं कहीं से आग की लपटें निकल रही थी। आग लगने की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घनी बस्ती में नहीं है आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम बांके बिहारी क्षेत्र घनी बस्ती है। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं,लेकिन इस इलाके में आपात स्थिति से निपटने को न तो मंदिर कमेटी और न ही प्रशासन कोई इंतजाम करता है। स्थानीय लोगों को आए दिन होने वाली भीड़ और तीज,त्यौहार और पर्व पर लगने वाली रेलिंग से समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मंदिर प्रबंधन विद्यापीठ चौराहा से मुख्य गेट तक स्थाई रेलिंग लगाने की योजना बना रहा है, ऐसे में अगर कोई बड़ी आपात स्थिति होती है जैसी मिठाई की दुकान में आग लगने से हुआ उस स्थिति में कैसे जरूरी सेवाएं प्रदान करने वाली सुविधा पहुंचेगी इसको लेकर कोई मंथन नहीं किया जाता। इस घटना के बाद एक बार फिर आपात व्यवस्थाओं को लेकर क्या इंतजाम किए जा रहे हैं इसको लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर रिएग्जाम की पहली पाली की परीक्षा समाप्त:गोरखपुर में अभ्यर्थी बोलें- पिछली बार की तुलना में पेपर टफ और लेंदी
    Next Article
    घोसी में बाइक मोड़ने के दौरान कार ने मारी टक्कर:बाइक चला रहे युवक की मौत, बहन की हालत नाजुक; छुट्टी पर घर आया था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment