Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुठभेड़ में टप्पेबाज गैंग का पर्दाफाश:फिरोजाबाद पुलिस ने दो बदमाशों को पैर में गोली मारी, चार गिरफ्तार

    20 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद। उत्तर थाना पुलिस ने टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि उनके दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नकद, अवैध हथियार और घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि 23 जून को थाना उत्तर क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को बहला-फुसलाकर उनकी सोने की माला और अंगूठी ठग ली गई थी। इस मामले में थाना उत्तर में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया था। शुक्रवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल बदमाश बैंदी की पुलिया के पास किसी नई घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में जग्गू उर्फ जगदीश और सुभाष यादव के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे तनुज गोस्वामी और दिनेश चंद्र गोस्वामी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से टप्पेबाजी कर बेचे गए आभूषणों के 1.50 लाख रुपये, तीन अवैध तमंचे, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। घायल दोनों आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार चारों आरोपित आगरा के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ आगरा, फिरोजाबाद, दिल्ली, ग्वालियर, धौलपुर और भरतपुर सहित विभिन्न राज्यों में लूट, टप्पेबाजी, चोरी, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह बुजुर्गों और राहगीरों को बातों में उलझाकर उनके आभूषण उतरवाकर फरार हो जाता था। इस गिरोह की गिरफ्तारी से हाल के दिनों में हुई कई टप्पेबाजी की घटनाओं के खुलासे की उम्मीद है। आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सुबह तेज बारिश, गर्मी से राहत:कई इलाकों में जलभराव, सीवरेज व्यवस्था की खुली पोल
    Next Article
    मथुरा में बारिश:सुबह से तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, रुक रुककर बिजली चमक रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment