Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्रियों-विधायकों को पीछे छोड़ नए चेहरे बने पसंद:राजनाथ के बेटे, अनुराग ठाकुर के PA को उम्मीदवार के लिए चुना; 130 सीटों पर चौंकाने वाले नाम

    4 hours ago

    3

    0

    यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर हुए दैनिक भास्कर के सर्वे में 130 सीटों पर नए चेहरों ने चौंकाया है। लोग इन्हें 2027 के चुनाव में बतौर कैंडिडेट देखना चाहते हैं। इनमें रक्षामंत्री राजनाथ के छोटे बेटे नीरज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए विवेक मौर्य के नाम शामिल हैं। गुजरात की नौकरशाही से यूपी की सियासत में शिफ्ट हुए ऊर्जा मंत्री का नाम भी लोगों ने बतौर कैंडिडेट पहली पसंद बताया है। एके शर्मा अभी MLC हैं। उन्होंने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर की सीट से भाजपा के ही पूर्व विधायक को लोगों ने पसंद किया है। 5 सीटों पर चौंकाने वाले नए चेहरे कैंडिडेट के लिए बने पसंद लखनऊ पूर्व सीट पर सर्वे में जनता ने यहां विधायक के तौर पर ओपी श्रीवास्तव को नकार दिया। लोगों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को पसंद किया। राजनाथ के बड़े बेटे पंकज सिंह पहले से ही नोएडा से विधायक हैं। नीरज सिंह लोकसभा चुनाव में पिता की सीट पर कैंपेन इन-चार्ज की भूमिका निभा चुके हैं। अभी यूपी योगा एसोसिएशन के चेयरमैन और यूपी बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष हैं। मधुबन सीट पर अभी भाजपा के राम विलाश चौहान विधायक हैं। सर्वे में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा पहली पसंद बने। वो अभी एमएलसी हैं। सीधे निर्वाचित नहीं हैं। इन दिनों ऊर्जा मंत्री एके सिंह प्रीपेड स्मार्ट मीटर पर अस्थायी रोक लगाकर चर्चा में आए हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को राहत देने वाले कई फैसले लिए हैं। बलिया नगर की सीट से दया शंकर सिंह विधायक हैं। वह परिवहन मंत्री हैं। लेकिन, भाजपा से जनता की पहली पसंद आनंद स्वरूप शुक्ला बने। वो 2017 से 2022 तक भाजपा से ही विधायक रह चुके हैं। योगी कैबिनेट 1.0 में वह ग्राम्य विकास राज्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अम्बेडकरनगर की अकबरपुर सीट पर सर्वे रिजल्ट में लोगों ने सपा के मौजूदा विधायक रामअचल राजभर को दोबारा कैंडिडेट देखने के लिए ‘ना’ कहा। लोग अगली बार विवेक मौर्य को कैंडिडेट के रूप में देखना चाहते हैं। पत्रकार रह चुके विवेक मौर्य पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पीए हैं। राजनीतिक रूप से वह अम्बेडकरनगर में पिछले कुछ सालों से सक्रिय हैं। पार्टी के कार्यक्रमों, महापुरुषों की पुण्यतिथि और जयंती में सक्रिय दिखते हैं। जौनपुर की मल्हनी से सपा के विधायक लकी यादव को लोग दोबारा कैंडिडेट नहीं देखना चाहते। लेकिन, भाजपा के उम्मीदवारों में आश्चर्यजनक रूप से बाहुबली धनंजय सिंह पहली पसंद बने। एक केस में सजा के चलते धनंजय के चुनाव लड़ने पर अभी संशय है। पिछली बार के इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रहे केपी सिंह तीसरी पंसद बने। 9% ही लोग उन्हें दोबारा कैंडिडेट के रूप में देखना चाहते हैं। 5 नए चेहरे, जिन्होंने भाजपा, सपा के धुरंधरों को पीछे किया ---------------------------- यह खबर भी पढ़ें - 13 मंत्रियों की सीटों पर नए चेहरे बने पहली पसंद: डिप्टी सीएम की सीट पर सपा नंबर वन; यूपी के मंत्रियों की सीटों का हाल दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजों में सामने आया है कि यूपी के 40 में से 33 मंत्रियों को जनता दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाना चाहती। सिर्फ 3 मंत्रियों को दोबारा टिकट देने के लिए ‘हां’ बोला है, जबकि 3 मंत्रियों पर लोग स्पष्ट राय नहीं बना सके। 4 मंत्रियों को जनता ने उनके खराब व्यवहार के कारण पसंद नहीं किया। सर्वे में विधायकों को पसंद करने या नापसंद करने की वजह भी पूछी गई थी। पढ़िए पूरी खबर... यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद, सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर... भास्कर सर्वे यूपी-403 में से 256 सीटों पर भाजपा पहली पसंद: सपा को 135 सीटें; NDA के सहयोगी दलों को सबसे ज्यादा नुकसान यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले दैनिक भास्कर एप के सबसे बड़े सर्वे में फेरबदल के संकेत मिल रहे हैं। यूपी की 403 सीटों में 256 पर भाजपा पहली पसंद बनी। 135 सीटों पर सपा मजबूत दिख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान भाजपा की सहयोगी पार्टियों को होता दिख रहा है। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा अपनी सभी 6 सीटों पर पिछड़ती दिख रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या फिर से सपाई होंगे बृजभूषण सिंह?:अयोध्या और देवीपाटन मंडल की सीटों पर मांग रहे हिस्सेदारी, बेटों पर फंसा पेंच
    Next Article
    डेढ़ घंटे में 18 मंदिरों का दर्शन कर रहे श्रद्धालु:रामलला-रामदरबार में 13 घंटे दर्शन, अयोध्या में CM 29 को शिवमंदिर का ध्वजारोहण करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment