Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री संदीप ने मंगेतर पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं:हाथ थामकर पंजाबी गाने पर ठुमके लगाए; हल्दी रस्म का VIDEO

    2 hours ago

    1

    0

    शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की बुधवार को दिल्ली के लीला होटल में हल्दी की रस्म हुई। उन्होंने मंगेतर मेघना चौधरी का हाथ थामकर पंजाबी गाने पर एंट्री ली। दोनों ने जमकर डांस किया। संदीप ने मेघना पर गुलाब की पंखुड़ियां भी बरसाईं। संदीप सिंह पेस्टल ग्रीन नेहरू जैकेट और क्रीम रंग के कढ़ाईदार कुर्ते में नजर आए। मेघना ने ऑफ-व्हाइट रंग का कढ़ाईदार लहंगा पहना था। दोनों ने पंजाबी गायक सुखबीर के गाने 'मुंडे भंगड़ा पाउंदे ते कुड़ियां गिद्दा पावन' पर ठुमके लगाए। संदीप के छोटे भाई सौरभ सिंह ने भी अपनी मंगेतर अंतरा त्यागी के साथ 'वेलकम' गाने पर ग्रैंड एंट्री ली। गुरुवार को दोनों की शादी है। 3 तस्वीरें देखिए… पिता ने बेटों पर बरसाए फूल हल्दी कार्यक्रम में संदीप सिंह के पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने पत्नी को फूल देने के लिए घुटनों के बल बैठकर उन्हें फूल दिया। इस पल में दोनों काफी खुश नजर आए। राजवीर सिंह ने छोटे बेटे सौरभ सिंह और उनकी मंगेतर पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। परिवार के दूसरे सदस्य भी इस रस्म में शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने खूब जश्न मनाया। पूजा के बाद घोड़ी पर सवार हुए दोनों भाई इससे पहले मंगलवार को अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में दोनों भाइयों की घुड़चढ़ी की रस्म हुई। शाम करीब 4 बजे पूजा-अर्चना के बाद शुभ मुहूर्त में संदीप और सौरभ घोड़ी पर सवार हुए। इस दौरान पिता और पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने भी बेटों के साथ जमकर डांस किया। ढोल-नगाड़ों के बीच राज पैलेस में जश्न का माहौल रहा। शाही अंदाज में दिखे संदीप सिंह और सौरभ घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान मंत्री संदीप सिंह शाही अंदाज में नजर आए। उन्होंने डार्क मरून रंग की भारी कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी। शेरवानी पर सफेद धागों से फूल-पत्तियों और बेल-बूटों की बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ गुलाबी पटका, क्रीम रंग का साफा और कढ़ाईदार जूती पहनी थी। उनके भाई सौरभ सिंह हल्के क्रीम रंग की कढ़ाईदार शेरवानी में नजर आए। उन्होंने इसके साथ गुलाबी पटका और सुनहरी गोटा-पट्टी वाला बॉर्डर पहना था। सिर पर क्रीम रंग का साफा बांधा था, जिस पर कलंगी लगी थी। कल दिल्ली के द लीला होटल में होगी शादी दोनों भाइयों की शादी गुरुवार (26 नवंबर) को दिल्ली के द लीला होटल में होगी। संदीप सिंह अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी से शादी करेंगे, जबकि सौरभ सिंह की शादी अंतरा त्यागी से होगी। इससे पहले 14 नवंबर को अलीगढ़ के तालानगरी में दोनों भाइयों की सगाई हुई। इसके लिए करीब 100 बीघा में कार्यक्रम स्थल बनाया गया था। इसमें सीएम योगी समेत कई बड़े नेता और अन्य हस्तियां शामिल हुई थीं। सगाई की 2 तस्वीरें देखिए प्रधानमंत्री भी शादी में शामिल हो सकते हैं दिल्ली में होने वाली शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं। समारोह में कई वीवीआईपी और राजनीतिक हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 27 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास स्थित द जोरा में रिसेप्शन होगा। संदीप सिंह अतरौली से विधायक हैं। अभी यूपी सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र और पूर्व सांसद राजवीर सिंह के बेटे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकरा हसन बोलीं- इमरान मसूद अपना अहंकार किनारे रखें:सपा जीती हुई सीट कांग्रेस को क्यों दे? भाजपा को हराने के लिए जिद छोड़नी होगी
    Next Article
    मंत्री राजभर ने अपनी सीट बदली, अब अकबरपुर से लड़ेंगे:सपा के रामअचल से होगा मुकाबला; जहूराबाद से बेटे को उतारने की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment