Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुश्ताक अली ट्रॉफी- जमशेद आलम की गेंदों पर 4 विकेट:ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने, रेलवे ने सौराष्ट का हराया

    2 hours ago

    2

    0

    रेलवे के 23 साल के तेज गेंदबाज जमशेद आलम T20 डेब्यू मैच में लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले पाकिस्तान के आफाक अफरीदी ने दिसंबर 2024 में चैंपियंस T20 कप में यह कारनामा किया था। रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ आलम ने लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए। वे इस टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अभिमन्यु मिथुन और दर्शन नल्कंडे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मिथुन ने नवंबर 2019 में हरियाणा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पारी के 20वें ओवर में 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए थे। नल्कंडे ने नवंबर 2021 में कर्नाटक के खिलाफ ऐसा किया था। दोनों ने पारी के आखिरी ओवर में यह कारनामा किया था। 9 या उससे कम गेंदों 5 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने आलम ने सिर्फ 9 गेंदों में 5 विकेट पूरे किए। पुरुष T20 क्रिकेट में 9 से कम गेंदों में 5 विकेट लेने वाले वे दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले इंडोनेशिया के गेड़े प्रियंदाना ने 2025 में कंबोडिया के खिलाफ 6 गेंदों में 5 विकेट लिए थे, जबकि फिनलैंड के महेश तांबे ने उसी साल एस्टोनिया के खिलाफ 8 गेंदों में 5 विकेट झटके थे। रेलवे ने सौराष्ट्र को 29 रन से हराया रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 182 रन बनाए । जवाब में सौराष्ट्र की टीम 8 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। रेलवे ने इस मैच को 29 रन से जीत लिया। विदर्भ ने गुजरात को 5 विकेट से हराया बारिश के कारण गुजरात-विदर्भ मैच 13 ओवर का हुआ। गुजरात ने 7 विकेट पर 128 रन बनाए। आर्य देसाई ने 41 और उर्विल पटेल ने 35 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 54 रन जोड़े, जबकि खीलन पटेल ने 26 रन बनाए। विदर्भ की ओर से पार्थ रेखड़े ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लिए। यश ठाकुर और यश कदम को 2-2 विकेट मिले। विदर्भ ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमाचल ने त्रिपुरा को 32 रन से हराया, कप्तान पुखराज की फिफ्टी हिमाचल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन बनाए। कप्तान पुखराज मन्न ने 31 गेंदों पर 61 रन बनाए। एकांत सेन ने 33, आयुष जमवाल ने 25 और वैभव शर्मा ने 24 रन बनाए। त्रिपुरा की ओर से मणिसंकर मुरासिंह ने 4 और सौरभ दास ने 3 विकेट लिए। त्रिपुरा लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और हिमाचल ने 32 रन से मैच जीत लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का तीसरा दिन:चीन ने दागा पहला गोल, जापान के खिलाफ स्कोर 2-1 हुआ; शाम को भारत की थाईलैंड से भिड़ंत
    Next Article
    भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर साल 2026 में 5 मुकाबले, चार बार टीम इंडिया ने मारी बाजी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment