Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौरावां अस्पताल में एसडीएम का औचक निरीक्षण:100 बेड वाले अस्पताल में कई डॉक्टर मिले अनुपस्थित, व्यवस्थाएं मिलीं खराब

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के मौरावां स्थित 100 बेड अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत सामने आई है। पुरवा के एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें व्यवस्थाएं काफी खराब पाई गईं और कई जिम्मेदार कर्मचारी व डॉक्टर अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) मौके पर मौजूद नहीं थे। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक की ड्यूटी में तैनात तीन डॉक्टरों में से केवल डॉक्टर कटियार ही उपस्थित मिले। डॉक्टर नेहा और डॉक्टर मनीषा अनुपस्थित पाई गईं। ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया डॉक्टरों की कमी के कारण एक ही डॉक्टर को इमरजेंसी और ओपीडी दोनों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही थी। इससे मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा था और अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल देखा गया। एसडीएम ने पैथोलॉजी, फार्मेसी, ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया, जहां कई कमियां उजागर हुईं। मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी डॉक्टरों की कमी और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण इलाज में देरी की शिकायत की। एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण के बाद पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने और अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती का चंदो ताल अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर:शासन ने रामसर साइट की तर्ज पर कायाकल्प के लिए चिह्नित किया
    Next Article
    सहारनपुर में पुलिस पर लगा युवक की पिटाई का आरोप:पत्नी बोली-घर से उठा ले गए, मारपीट कर वसूले 80 हजार रुपए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment