Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ नगर निगम में अब रोज 2 घंटे होगी जनसुनवाई:लगातार मिल रही लोगों की शिकायत के बाद कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने किया आदेश

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ नगर निगम में अफसरों के दफ्तर में न बैठने और आम लोगों की शिकायतों के लंबित रहने की समस्या पर अब सख्ती की गई है। कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने अधिकारियों का साप्ताहिक रोस्टर लागू कर दिया है। इसके तहत अब निगम के अधिकारी रोजाना दो घंटे अनिवार्य रूप से बैठकर जनसुनवाई करेंगे। नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अधिकारी निगम कार्यालय में मौजूद रहेंगे और निर्माण, जलकल व प्रकाश विभाग से जुड़ी समस्याओं को सुनेंगे। निर्धारित दिवस पर संबंधित अधिकारियों का अपने कार्यालय में बैठना अनिवार्य किया गया है, जिससे लोगों को इधर-उधर भटकना न पड़े। इसके अलावा हर दिन एक लिंक अधिकारी भी नियुक्त किया गया है, जो विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाकर शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को तेज करेगा। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। अब रोजाना अधिकारी बैठेंगे, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे रहेगा साप्ताहिक रोस्टर: सोमवार: शिवकुमार गौतम, शिरीष सिंह, एलबी चौहान, अरविंद शर्मा | लिंक अधिकारी – तनुजा निगम मंगलवार: पंकज कुमार, देशराज, लक्ष्मण सिंह, अरविंद शर्मा | लिंक अधिकारी – लवी त्रिपाठी बुधवार: तनुजा निगम, सतीश कमल, दुष्यंत सिंह, अरविंद शर्मा | लिंक अधिकारी – शिवकुमार गौतम गुरुवार: लवी त्रिपाठी, महेश राहुल, सूरज प्रजापति, अरविंद शर्मा | लिंक अधिकारी – पंकज कुमार शुक्रवार: तनुजा निगम, एसपी सिंह, एलबी चौहान, अरविंद शर्मा | लिंक अधिकारी – एसके गौतम शनिवार: शिवकुमार गौतम, सतीश कमल, सूरज प्रजापति, अरविंद शर्मा | लिंक अधिकारी – तनुजा निगम
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बदलकर पति की फ्रेंड बनी पत्नी:चैट पर होती रही प्यार भरी बातें, मंदिर में मिलने बुलाया तो खुली पोल
    Next Article
    सुरंग बनाकर तांबा उड़ाने वाले गैंग से मुठभेड़:दो के पैर में लगी गोली, सीबीगंज में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment