Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बदलकर पति की फ्रेंड बनी पत्नी:चैट पर होती रही प्यार भरी बातें, मंदिर में मिलने बुलाया तो खुली पोल

    18 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में चार साल से मायके में रह रही महिला ने अपने पति की सच्चाई सामने लाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। महिला ने दूसरी लड़की बनकर फर्जी आईडी बनाई और उसी के जरिए अपने पति से बातचीत शुरू की। आरोप है कि बातचीत बढ़ी तो पति शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद जब मिलने की बात तय हुई तो नागवासुकी मंदिर में ऐसा खुलासा हुआ कि वहां हड़कंप मच गया। नवाबगंज की रहने वाली युवती नवाबगंज के जगापुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया, मेरी शादी करीब नौ साल पहले प्रतापगढ़ के कालाकांकर किशुनदास निवासी प्रभुदत्त त्रिपाठी उर्फ राजा से हुई थी। पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद मैं पिछले चार वर्षों से मायके में रह रही हूं। मेरी पांच साल की एक बेटी भी है। दूसरी लड़की के नाम से बनाई आईडी पति की गतिविधियों पर नजर रखने और सच जानने के लिए मैंने इंस्टाग्राम पर दूसरी लड़की के नाम से आईडी बनाई। कुछ समय बाद पति उसी आईडी से जुड़ गया और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। पति मुझे दूसरी लड़की समझकर मेलजोल बढ़ाने लगा। यहां तक की शादी तक की बात करने लगा। दोस्त के साथ पहुंचा मंदिर महिला का आरोप है कि पति बार-बार होटल में मिलने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच नागवासुकी मंदिर में मिलने का समय तय हुआ। दो मई की दोपहर करीब दो बजे प्रभुदत्त अपने एक दोस्त के साथ मंदिर पहुंचा। चेहरा देखा तो होश उड़े महिला पहले से ही वहां मौजूद थी। उसने चेहरे पर दुपट्टा बांध रखा था और कुछ दूरी पर अपने पिता, मां और भाई को खड़ा कर रखा था। महिला जब पति के पास पहुंची तो वह उसे पहचान नहीं पाया। बातचीत के दौरान जैसे ही महिला ने उसका चश्मा हटाकर चेहरा दिखाया, पति के होश उड़ गए। मारपीट के साथ भागने की कोशिश की आरोप है कि उसे देखते ही पति ने मारपीट की और वहां से भागने की कोशिश की। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। महिला ने आरोप लगाया है कि पति दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था, जबकि उनकी शादी अभी भी कानूनी रूप से कायम है और उनकी एक बेटी भी है। देर रात उसकी तहरीर पर पति के खिलाफ मारपीट गालीगलौज और धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में अधेड़ दिव्यांग ने की आत्महत्या:चारपाई की रस्सी से फंदा बनाकर लगाई फांसी, मानसिक रूप से बीमार थे
    Next Article
    मेरठ नगर निगम में अब रोज 2 घंटे होगी जनसुनवाई:लगातार मिल रही लोगों की शिकायत के बाद कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी ने किया आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment