Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में उद्योग बंधु बैठक, कई विकास कार्यों पर निर्देश:पुलिस चौकी निर्माण, सड़क-नाले की मरम्मत के दिए आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोहिया नगर में कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना, मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य नाले के निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और नागरिक विकास कार्यों पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में लोहिया नगर के कैंची क्लस्टर में पुलिस चौकी की स्थापना पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा चिन्हित भूमि पर स्थानीय सहयोग से पुलिस विभाग और औद्योगिक संगठनों के साथ बैठक कर चौकी का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मेवला फ्लाईओवर की सड़क मरम्मत के संबंध में, नगर निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि कार्य पूरा हो गया है। हालांकि, एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सड़क में कुछ गड्ढे होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिशासी अभियंता को शेष कार्य तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मोहकमपुर फेस-प्रथम के मुख्य नाले के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। नगर निगम के सहायक अभियंता ने समिति को अवगत कराया कि ट्रांसपोर्ट नगर से डी.एन. पॉलीटेक्निक कॉलेज तक नाले के निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुका है और बोली प्रक्रिया चल रही है। जिलाधिकारी ने टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य को शीघ्र शुरू कराने के निर्देश दिए। नूरनगर रोड, मेरठ पर टूटे नाले की मरम्मत और सड़क निर्माण के संबंध में सहायक अभियंता, नगर निगम ने बताया कि कार्य प्रगति पर है और इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को निस्तारित करने के निर्देश दिए। दिल्ली रोड पर शताब्दी नगर, संगम रेस्टोरेंट के सामने से एयरपोर्ट तक जाने वाली चौड़ी डिवाइडर रोड के किनारे टाइल्स लगाने के मामले में एमडीए के अधिशासी अभियंता ने बताया कि इसका आकलन तैयार हो गया है और सक्षम स्तर से स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस कार्य को भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 5.25 करोड़ रुपए की जमीन से अतिक्रमण हटाया:प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकारी भूमि पर प्लाटिंग की थी, नगर निगम ने तोड़ा
    Next Article
    मऊ में 339 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर काली फिल्म भी गाड़ियों से हटाई गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment