Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 339 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर काली फिल्म भी गाड़ियों से हटाई गईं

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत 339 वाहनों का चालान किया गया और कई गाड़ियों से काली फिल्म हटाई गई। यह कार्रवाई जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में की गई। मंगलवार देर शाम को कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़े करने वालों का चालान किया गया। साथ ही, सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के लिए 44 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 44 स्थानों पर लगभग 1148 संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की जांच की। यातायात नियमों का पालन न करने पर 339 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में उद्योग बंधु बैठक, कई विकास कार्यों पर निर्देश:पुलिस चौकी निर्माण, सड़क-नाले की मरम्मत के दिए आदेश
    Next Article
    अयोध्या-मुंबई अमृत भारत ट्रेन सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ में रुकेगी:वंदे भारत जैसी सुविधाओं के साथ कम किराए में यात्रा, दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment