Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज बहरिया में छात्रों ने प्रयोगों से सीखा विज्ञान:आर्कमिडीज सिद्धांत सहित कई जटिल अवधारणाओं को समझा

    2 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के बहरिया ब्लॉक में 'लर्निंग बाय डूइंग' की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 6, 7 और 8 के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल प्रयोगों के माध्यम से समझा और स्वयं करके सीखा। इस कार्यशाला ने करके सीखने की व्यावहारिक और प्रभावी शिक्षण पद्धति को प्रदर्शित किया। कार्यशाला में डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने छात्रों को आर्कमिडीज का सिद्धांत, पनडुब्बी के कार्य करने की प्रक्रिया, जल के भीतर उसकी गहराई का निर्धारण, वायुदाब और चुंबकीय क्षेत्र जैसे महत्वपूर्ण विषयों को छोटे प्रयोगों से समझाया। उन्होंने जापान की बुलेट ट्रेन में इस्तेमाल होने वाली मैग्नेटिक तकनीक को भी सरल तरीके से प्रस्तुत किया। छात्रों ने इन प्रयोगों को देखा और सक्रिय रूप से भाग लेते हुए स्वयं भी उन्हें करके सीखा। कार्यशाला का शुभारंभ अनिल कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान एक वरदान है जो निरंतर नई तकनीकों को जन्म देता है। यदि बच्चों में प्रारंभिक स्तर पर वैज्ञानिक सोच विकसित होती है, तो वे भविष्य में देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में योगदान दे सकते हैं। इस कार्यक्रम में डॉ. राजेश कुमार पांडे, शिव अवतार और मुख्य अतिथि डॉ. संतोष शुक्ला उपस्थित थे। समापन अवसर पर डॉ. शुक्ला ने इसे एक नई शुरुआत का संकेत बताया और ऐसे नवाचारों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया। इस कार्यक्रम में बहरिया ब्लॉक के सभी एआरपी, शिक्षक और अभिभावकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत:सहारनपुर में हाईवे पर ट्रॉली उछलकर सिर से टकराई; पति के साथ फैक्ट्री जा रही थी
    Next Article
    प्रधानमंत्री कल गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन:बिजौली इंटरचेंज पर भव्य कार्यक्रम में होगा लाइव, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment