Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर फायरिंग मामले में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित:केक विवाद में हुई थी हत्या, 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में 25 अप्रैल की रात जन्मदिन पार्टी में चेहरे पर केक लगाने के विवाद और फायरिंग में तीन दोस्तों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने इस मामले में फरार चल रहे आठ वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यह सनसनीखेज घटना सुभाष रोड पर हुई थी, जिसकी वजह चेहरे पर केक लगाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना खुर्जा नगर में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अब तक 10 नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, सात नामजद और एक अन्य प्रकाश में आए आरोपी सहित कुल आठ अभियुक्त अभी भी फरार हैं। इनमें जीतू सैनी, रवि सैनी, अनुज, रिंकू, सौरभ उर्फ सीटू, मनीष यादव, सोनू और भारत सैनी शामिल हैं। ये सभी खुर्जा नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के निवासी हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीमें गठित की हैं और लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चेन्‍नई: बुजुर्ग ने नहीं दिखाई मदद करने में दिलचस्‍पी, गुस्‍साए शराबी ने बस में ही घोंट दिया गला
    Next Article
    कानपुर में युवक ने फंदा लगाकर जान दी:नशे में विवाद के बाद मजदूर ने सुसाइड किया, मौत से परिवार में कोहराम मचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment