Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 5.25 करोड़ रुपए की जमीन से अतिक्रमण हटाया:प्रॉपर्टी डीलरों ने सरकारी भूमि पर प्लाटिंग की थी, नगर निगम ने तोड़ा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे थे। मामले में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है। लगातार मिल रही शिकायत पर नगर निगम ने यह एक्शन लिया है। हसनपुर खेवली और बरावन कला गांव में हुई कार्रवाई में कुल 5.26 करोड़ रुपए की जमीन को नगर निगम ने खाली कराया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि लगातार अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। बाउंड्री वाल बनाकर किया था कब्जा हसनपुर खेवली गांव के गाटा संख्या 710, जिसका कुल एरिया 0.607 हेक्टेयर है। यह जमीन ऊसर है। इसपर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा था। प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा अस्थाई बाउंड्री वॉल बनाकर तथा पौधरोपण कर जमीन को कब्जा किया गया था। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से इन अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में कुल 0.253 हेक्टेयर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। रास्ते की जमीन पर किया कब्जा बरावन कला गांव के गाटा संख्या 1395, जिसका कुल क्षेत्रफल 0.089 हेक्टेयर है, राजस्व अभिलेखों में रास्ता के रूप में दर्ज है। इस महत्वपूर्ण सार्वजनिक जमीन पर कुछ व्यक्तियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा अस्थाई बाउंड्री वॉल बनाकर और पौधरोपण कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। अभियान के तहत कुल 0.089 हेक्टेयर बेशकीमती सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 26 लाख रुपए आंकी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल की महिला-बच्ची झुलसी, अमरोहा में हुआ हादसा:शादी समारोह में गैस सिलेंडर रिसाव से लगी थी आग
    Next Article
    मेरठ में उद्योग बंधु बैठक, कई विकास कार्यों पर निर्देश:पुलिस चौकी निर्माण, सड़क-नाले की मरम्मत के दिए आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment