Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दरोगा के सामने भिड़े 2 पक्ष:बाइक टकराने पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित प्रवेश विहार में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना शनिवार रात की है, जहां दारोगा की मौजूदगी में भी आरोपी एक-दूसरे से भिड़ते रहे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात बाइक टकराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ। पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। झगड़े के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी अभद्रता की गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज अपने बीट कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को कार्रवाई की चेतावनी देते हुए समझाने की कोशिश की। इसके बावजूद आरोपियों ने पुलिस की बात नहीं मानी और दारोगा के सामने ही मारपीट व गाली-गलौच करते रहे। इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। साथ ही दोनों पक्षों के बीच विवाद की असली वजह की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में सपा ने संगठन में किया फेरबदल:निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी, नौशाद अहमद बने जिला सचिव
    Next Article
    Asha Bhosle Death: 10 साल की उम्र में थमा था माइक, अब 92 पर थमीं सांसें... सुरों के समंदर में डूबी वो 'जिद्दी' आशा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment