Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सपा ने संगठन में किया फेरबदल:निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी, नौशाद अहमद बने जिला सचिव

    4 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के आगामी चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिले में निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर नए चेहरों को जिम्मेदारी दी जा रही है। नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 23 विस्मिल नगर के सभासद नौशाद अहमद को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव द्वारा की गई। हाल ही में हुई मासिक बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया था कि लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को पदमुक्त कर दिया जाएगा। इसी नीति के तहत संगठन में फेरबदल किया गया है। निष्क्रियता पर सख्त रुख जिला प्रवक्ता/सचिव राधेश्याम सविता ने बताया कि जो पदाधिकारी संगठन के कार्यों में सक्रिय नहीं हैं या पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन्हें प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा। नए जिला सचिव का स्वागत नव नियुक्त जिला सचिव नौशाद अहमद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने उनसे संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपेक्षा जताई। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ काम करने का आह्वान किया। ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस मौके पर जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष अजीत यादव, जिला सचिव विनीत परमार, महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शिवम पटेल, सभासद मुदस्सिर खान, प्रधान देवरामपुर पवन कठेरिया, विवेक भारद्वाज सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नदी में डूबे व्यापारी के पुत्र का शव बरामद:प्रतापगढ़ में डैम में नहाते समय रील बनाने के दौरान हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    मेरठ में दरोगा के सामने भिड़े 2 पक्ष:बाइक टकराने पर 2 पक्षों में हुआ विवाद, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment