Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सुबह से बदला मौसम:अगले 5 दिन में तापमान 34°C तक पहुंचने के आसार

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में बुधवार सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में छाए बादल धीरे-धीरे छंटेंगे और दिन में धूप निकल सकती है। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। रात में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। इससे पहले मंगलवार शाम मेरठ में बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिला। शाम को हुई बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आई और मौसम कुछ हल्का रहा। बारिश के कारण लोगों को दिनभर की गर्मी और उमस से कुछ राहत महसूस हुई। बदलते मौसम में वायरल संक्रमण से बचाव की सलाह लगातार बदलते मौसम और बारिश के बीच वायरल इंफेक्शन के मामले भी सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार बारिश के बाद तापमान और नमी में बदलाव से सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर उचित दूरी बनाए रखने, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करने और बारिश में भीगने से बचने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने बारिश में भीगने के बाद गीले कपड़े तुरंत बदलने, साफ पानी पीने और मौसम के अनुसार खान-पान का ध्यान रखने की भी सलाह दी है। अगर बुखार, खांसी या सांस से जुड़ी परेशानी लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेने को कहा गया है। अगले 5 दिन मौसम का पूर्वानुमान मेरठ में अगले पांच दिनों में मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 17 सितंबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद 18 सितंबर को मौसम धूप वाला रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री रहेगा। 19 सितंबर को धूप के बीच तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 सितंबर को हल्के बादलों के साथ धूप रहने का अनुमान है, जबकि 21 सितंबर को तापमान बढ़कर 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में तीखी धूप से उमस बढ़ी:सुबह से ही लोगों का हाल- बेहाल, 18 सितंबर को तेज बारिश के आसार
    Next Article
    स्कूली बच्चों को खेल से जोड़ रहे कोच गौरव:‘स्टेडियम चलो’ अभियान में अब तक 12 स्कूलों में पहुंचे, 100 में पहुंचने का टारगेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment