Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में नाले में मिला युवक का शव:पहचान नहीं हुई, ग्रामीण बोले- सफाई के बाद खुला छोड़ दिया था नाला

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित नगला तासी गांव में मंगलवार सुबह एक नाले में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने लोअर और हरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, शव पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। आसपास के लोगों ने आशंका जताई है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिरा होगा और अधिक नशे के कारण बाहर नहीं निकल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सोमवार को नाले की सफाई जेसीबी से कराई गई थी, लेकिन सफाई के बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि नाले को ढक दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। घटना के बाद क्षेत्र में नगर निगम के प्रति नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने खुले नालों को हादसों का कारण बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मामले की आगे की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में यूकेलिप्टस बाग में मिला युवक का शव:शाम से लापता था, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, चोट के निशान नहीं मिले
    Next Article
    फिरोजाबाद में जलभराव पर प्रदर्शन:भूख हड़ताल की चेतावनी, अधूरे निर्माण कार्य पर सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment