Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में जलभराव पर प्रदर्शन:भूख हड़ताल की चेतावनी, अधूरे निर्माण कार्य पर सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी

    1 day ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के मैनपुरी रोड स्थित आगंगा रोड-बुड़रई मार्ग पर जलभराव और अधूरे निर्माण कार्य से परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। निवासियों का आरोप है कि नगर पालिका ने नाले और सड़क निर्माण का कार्य शुरू तो किया, लेकिन उसे अधूरा छोड़ दिया। इसके परिणामस्वरूप जल निकासी बाधित हो गई है और सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी भर गया है। नालों में गंदगी और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान सांसद अक्षय यादव और विधायक डॉ. मुकेश वर्मा के खिलाफ भी नारेबाजी की। वे "अक्षय यादव सांसद जी आंखें खोलो, संज्ञान लो" और "विधायक मुकेश वर्मा शर्म करो" जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर धरने पर बैठे थे। स्थानीय निवासियों के अनुसार, जलभराव की इस समस्या को लेकर नगर पालिका, सांसद और विधायक से कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। उनका दावा है कि यह समस्या वर्ष 2021 से बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने जनवरी 2021 में हुई रिंकू प्रजापति की मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि 19 जनवरी, 2021 को रिंकू एक खुले नाले में गिर गया था, जिससे उसकी गर्दन टूट गई और 21 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। इसके बावजूद नाले को आज तक ढका नहीं गया है। मोहल्लेवासियों ने शासन-प्रशासन से तत्काल सड़क और नाले का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नाले में मिला युवक का शव:पहचान नहीं हुई, ग्रामीण बोले- सफाई के बाद खुला छोड़ दिया था नाला
    Next Article
    इंडो-नेपाल सीमा पर 13 लाख की चरस बरामद:नेपाल से भारत आ रहा था श्रावस्ती निवासी, SSB और पुलिस ने पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment