Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में लापता युवक का शव फंदे पर लटका मिला:गांव में प्रदर्शन, परिवार ने नौकरी; आवास और 10 लाख की मदद मांगी, विधायक ने दिए एक लाख रुपए

    5 hours ago

    3

    0

    मेरठ में कई दिनों से लापता चल रहे अमित जाटव का शव मीरापुर थाना क्षेत्र की भुम्मा चौकी के पास स्थित सिंचाई विभाग की कोठी में फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह जब उनका शव पैतृक गांव रहावती पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने प्रदर्शन करते हुए मामले के जल्द खुलासे की मांग की। जानकारी के अनुसार, अमित जाटव सरधना विधानसभा क्षेत्र के गांव रहावती के निवासी थे और राजवीर जाटव के पुत्र थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर परिवार व ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। मुजफ्फरनगर प्रशासन से वार्ता के बाद बीती रात ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बुधवार सुबह शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, आवास और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ छोटे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग रखी। अधिकारियों से तीखी नोकझोंक सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव मोनू पंवार घौरिया शोक संतप्त परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर परिवार को न्याय दिलाने और त्वरित कार्रवाई की मांग की। किसान नेता ने सीओ और एसडीएम मवाना को मौके पर बुलाया। मुआवजे व अन्य मांगों को लेकर किसान नेता और ग्रामीणों की अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मिला आश्वासन, विधायक ने दी आर्थिक मदद स्थिति को संभालते हुए अधिकारियों ने परिवार को सरकारी स्तर पर आवास उपलब्ध कराने और नौकरी के संबंध में उचित आश्वासन दिया। वहीं, क्षेत्राधिकारी ने मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द खुलासा करने की बात कही। इस दौरान सरधना विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवार को अपनी ओर से एक लाख रुपये नकद की आर्थिक सहायता दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 50 प्रधानाचार्य और शिक्षक सम्मानित किए गए:विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का संदेश दिया, महिला सहभागिता प्रकल्प भी चला
    Next Article
    श्रीराम कथा के अंतिम दिन रामजी महाराज पर पुष्प वर्षा:गोंडा में बोले- सफलता के लिए बड़ों और ईश्वर का आशीर्वाद जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment