Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में हाथी पर चढ़कर निकला दूल्हा देखें VIDEO:राजशाही ठाठ देखकर लोग भी हो गए हैरान

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ के इंचौली थानाक्षेत्र के जमालपुर गांव में दूल्हा घोड़ी या कार पर चढ़कर नहीं बल्कि हाथी पर चढ़कर अपनी दुल्हनिया लेने निकला। इस अनूठी बारात ने क्षेत्र में शोर मचा दिया। पूरी बारात का इलाके में चर्चा है। राजशाही अंदाज में जब दूल्हा हाथी पर बैठकर अपनी दुल्हन लेने निकला तो लोग देखते रह गए। दूल्हा अंकित ने अपने बचपन का सपना पूरा करते हुए हाथी पर बैठकर घुड़चढ़ी की। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 75 साल बाद हाथी पर बारात निकली है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाथी पर चढ़कर निकली बारात दरअसल हाथी पर घुड़चढ़ी की वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हर कोई इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हो गया। बताया गया कि क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अंकित पुत्र कालू की हाल ही में शादी हुई। शादी में घुड़चढ़ी और चढ़त के दौरान दूल्हा पारंपरिक घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर घुड़चढ़ी करता हुआ बारात लेकर निकला। गांव और आसपास के क्षेत्रों में यह अनोखी बारात लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। बचपन का सपना हुआ पूरा दूल्हे अंकित ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हाथी बहुत पसंद थे। तभी से उनका सपना था कि जब उनकी शादी होगी तो वह हाथी पर बैठकर ही बारात लेकर जाएंगे। शादी के दिन उनका यह सपना आखिरकार पूरा हो गया। परिवार भी रहा उत्साहित अंकित के दादा गोपीचंद ने बताया कि पूरे परिवार ने शादी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथी पर घुड़चढ़ी को लेकर परिवार और रिश्तेदारों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने इस पल को खास बना दिया। 75 साल बाद दिखा ऐसा नजारा पुराने समय में संभ्रांत लोगों द्वारा हाथी पर बरात लेकर जाने का चलन रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में करीब 75 साल बाद ऐसा नजारा देखने को मिला है, जब किसी दूल्हे ने हाथी पर सवार होकर बारात निकाली हो। इससे पहले वर्ष 1951 में दिल्ली निवासी निरंजन गुप्ता की बारात लावड़ आई थी, जिसमें दूल्हा हाथी पर चढ़कर बारात लेकर पहुंचा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई:शहर, कस्बों और गांवों में हुए विशेष कार्यक्रम, देखें तस्वीरें
    Next Article
    कविनगर में दो स्नैचर गिरफ्तार:सोने की चेन, मोबाइल, नकदी और बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment