Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गर्मी और लू से प्रभावित हुआ जन जीवन:44 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ में रविवार को सुबह से ही भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। दिन की शुरूआत होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41°C से 44°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। आसमान पूरी तरह साफ है और हवा में नमी का स्तर केवल 10 से 15 प्रतिशत के बीच रहने से गर्मी और अधिक चुभन भरी महसूस हो रही है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला, लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाम के समय हल्की राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन गर्मी का असर बना रहेगा। लगातार बढ़ेगी गर्मी मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में इसी प्रकार बढ़ोतरी होती रहेगी। पश्चिम विश्रोभ सक्रिय होने से यदि बारिश हाेती हैे तब भी उस से ज्यादा समय तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी। तापमान में फिर से सी प्रकार से बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही लू भी इसी प्रकार लोगों को परेशानी करेगी। अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या तेज गर्मी और लू के कारण शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने की शिकायत लेकर लोग पहुंच रहे हैं। सांस और एलर्जी के मरीज भी बढ़े हैं, जिसकी एक वजह खराब वायु गुणवत्ता (AQI) मानी जा रही है। इस बढ़ती गर्मी में बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों की मांग में उछाल भीषण गर्मी के चलते शहर में कोल्डड्रिंक, जूस, लस्सी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ गई है। बाजारों में कोल्डड्रिंक और पानी की बोतलों की बिक्री बढ़ी है। इसके साथ ही गन्ने का रस, शिकंजी और ठंडाई के ठेलों पर भी सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है। इस मौसम में बरतें ये सावधानियां – दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें – शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर पानी और तरल पदार्थ लें – सूती और ढीले कपड़े पहनना बेहतर रहेगा – बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करें – बासी या ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा से भाजपा विधायक को जनता ने नकारा:कांग्रेस से प्रदीप माथुर पसंदीदा उम्मीदवार, सपा से अनिल अग्रवाल पसंद
    Next Article
    जनता ने विधायक सभाकुंवर कुशवाहा को पसंद नहीं किया:भाटपार रानी सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार आशुतोष उपाध्याय; बसपा से अजय कुशवाहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment