Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा से भाजपा विधायक को जनता ने नकारा:कांग्रेस से प्रदीप माथुर पसंदीदा उम्मीदवार, सपा से अनिल अग्रवाल पसंद

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा से भाजपा विधायक और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। हालांकि 2027 के भाजपा उम्मीदवारों में वह जनता की पहली पसंद हैं। भास्कर के सर्वे में 52 प्रतिशत लोगों का मत है कि 2027 में मौजूदा विधायक को टिकट न मिले। पहली पसंद भाजपा को बताया। भाजपा के समर्थन में 70 प्रतिशत लोगों ने सर्वे में हिस्सा लिया। जबकि कांग्रेस के समर्थन में महज 19 प्रतिशत, सपा में 7 और बसपा में 4 प्रतिशत लोग ही नजर आए। कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में जनता किसे चाहती है यह जानने का प्रयास किया तो 58 प्रतिशत लोग पूर्व विधायक प्रदीप माथुर के पक्ष में थे, वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया के पक्ष में महज 12 और महानगर अध्यक्ष यतीन्द्र मुकद्दम के पक्ष में 4 प्रतिशत लोग नजर आए। जबकि अन्य के पक्ष में 26 प्रतिशत लोग थे। सपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अनिल अग्रवाल बने। उनको 52 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया, जबकि महानगर अध्यक्ष ऋतु गोयल को 33 प्रतिशत लोग उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। बसपा की बात करें तो यहां देवेंद्र गौतम गुड्डू के पक्ष में 39 प्रतिशत लोगों ने मत दिया। जबकि अशोक अग्रवाल के पक्ष में 27 प्रतिशत लोग नजर आए। अन्य प्रत्याशी के पक्ष में 34 प्रतिशत लोग थे। यूपी की 403 सीटों के रिजल्ट जानने के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा- अभ्यर्थियों से कलावा-बेल्ट उतरवाई:कानपुर में पहली शिफ्ट की परीक्षा, केंद्रों पर भारी पुलिस बल मौजूद
    Next Article
    मेरठ में गर्मी और लू से प्रभावित हुआ जन जीवन:44 डिग्री तक पहुंच रहा तापमान, अस्पतालों में बढ़ रहे मरीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment