Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बबिता चौहान बोलीं- महिला आरक्षण पर विपक्ष ने तोड़ी उम्मीदें:फिरोजाबाद में कहा- मीडिया की भूमिका अहम, स्मार्ट मीटर विवाद पर दिया समाधान का आश्वासन

    2 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने रविवार को शहर में पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने महिलाओं की आवाज को समाज और शासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जोर दिया कि मीडिया ही वह माध्यम है जिसके जरिए महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकता है। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महिलाओं के अधिकारों के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है, जबकि विपक्ष केवल राजनीति करने में जुटा है। महिला आरक्षण बिल के सवाल पर उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 70 वर्षों से देश की महिलाएं अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं, लेकिन उन्हें उनका पूरा हक नहीं मिल पाया। प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का संज्ञान लिया जाएगा और उनका समाधान भी निकाला जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना का उद्देश्य जनता पर बोझ डालना नहीं, बल्कि व्यवस्था को बेहतर बनाना है। पुरुष आयोग बनाए जाने की मांग और पुरुषों के साथ होने वाले उत्पीड़न के सवाल पर बबिता चौहान ने कहा कि समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार कहीं अधिक गंभीर और व्यापक हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कई महिलाओं को जिंदा जला दिया जाता है, प्रताड़ित किया जाता है और उन्हें न्याय के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने नकारात्मक प्रचार के बजाय समाज को संतुलित सोच अपनाने की सलाह दी और कहा कि महिला आयोग केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के हित में कार्य कर रहा है। उन्होंने भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने का काम किया है। वर्ष 2027 के चुनाव में भी बड़ी संख्या में महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी है। भाजपा संगठन लगातार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ा रहा है। टूंडला तहसीलदार राखी शर्मा प्रकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा तहसील प्रशासन के खिलाफ पत्र लिखे जाने के सवाल पर बबिता चौहान ने सीधा जवाब देने से परहेज किया और बात टाल गईं। इस दौरान उदय प्रताप सिंह और सतीश दिवाकर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को सत्ता और संसद में देखना ही नहीं चाहता, क्योंकि विपक्षी नेताओं के लिए केवल परिवार की महिलाएं ही महत्वपूर्ण हैं, आम महिलाओं के अधिकारों से उनका कोई सरोकार नहीं है। वर्ष 2023 में जब नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण को लेकर आवाज बुलंद की थी तो संसद में विपक्ष ने तालियां बजाकर स्वागत किया, लेकिन बाद में बाहर आकर विरोध करने लगा। यह महिलाओं के सपनों को तोड़ने वाला कदम था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के इलेक्ट्रिक बाजार में आग:5वें फ्लोर से बुजुर्ग को कंधे पर लाद कर उतारा, दमकल की 5 गाड़ियों ने 90 मिनट में काबू पाया
    Next Article
    सोनभद्र में सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत:ससनई घाट पर देर शाम एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, गांव में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment