Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के इलेक्ट्रिक बाजार में आग:5वें फ्लोर से बुजुर्ग को कंधे पर लाद कर उतारा, दमकल की 5 गाड़ियों ने 90 मिनट में काबू पाया

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिरहाना रोड़ स्थित शहर के सबसे बडे़ इल्ट्रानिक बाजार में मोबाईल पार्टस के गोदाम में आग लग गई। 5 मंजिला बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर से आग की लपटें निकलने लगी। बिल्डिंग में चार परिवार रहते थे, जब आग की सूचना मिली तो सभी जीने के रास्ते से नीचे आ गए, लेकिन बीमार बुजुर्ग महिला पांचवें फ्लोर में फंस गई, फायरकर्मी महिला को कंधे पर लादकर जीने के रास्ते नीचे ले आया। । सूचना के बाद पहुंची दमकल की गाडियो नें आग पर काबू पा लिया। सागर मार्केट की बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर शनिवार रात 11.20 पर आग लग गई। ग्राउंड फ्लोर पर पूरी मार्केट है, सेकेंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक और मोबाइल की दुकानें व पार्टस के गोदाम हैं। सेकेंड फ्लोर में बबलू की मोबाईल पार्टस और एसीसिरीज का गोदाम बना रखा था। गोदाम से आग की लपटें बाहर की तरफ निकलने लगी। बिल्डिंग के तीसरे, चौथे और पांचवें फ्लोर पर कुछ परिवार के लोग रहते हैं। जैसे ही उन्हे पता लगा की आग लग गई, तो उन्होंने ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग तेजी से बढने लगी। परिवार के लोग जीने से नीचे आकर सड़क पर बाहर आ गए। आग लगने के बाद पांचवें फ्लोर पर सरला नाम की महिला फंस गई तभी मौके पर फायरब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी थी। फायरमैन आदर्श कुमार तुंरत जीने से ऊपर पहुंच गया, अपने कंधो पर बीमार बुजुर्ग महिला को पांचवें फ्लोर से जीने के रास्ते बिल्डिंग के बाहर निकाल लाया। आग की सूचना पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, स्थानीय लोगों ने कहा कि फायर ब्रिगेड पहले आ जाती तो आग इतना भयानक रूप न लेती। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग तकरीबन डेढ घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सागर मार्केट के अधय्क्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर करीब सौ से अधिक मोबाईल और इलेक्ट्रिक की दुकानें हैं। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिये अन्य दुकानों में आग फैलने का खतरा बढ रहा था। फायरब्रिगेड कुछ देर से आई लेकिन समय से आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि बिजली के तारो को लेकर कई बार केस्को से शिकायत की जाती है। लेकिन केबल को नहीं सुधारा जाता है। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। नुकसान तो हुआ है कुछ बचा नहीं होगा क्योकि जो जल गया वो खत्म हो गया जो बचा होगा वो पानी से खराब हो गया होगा क्योकि इलेक्ट्रिक आइटम हैं। आग की घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ की जांच बाद आग लगने के सही कारणों के बारे में सही जानकारी सामने आ सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रस्तोगी बुकमार्ट पर जीएसटी विभाग की 10 घंटे जांच:बुलंदशहर में डीएम के निर्देश पर कार्रवाई, महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए
    Next Article
    बबिता चौहान बोलीं- महिला आरक्षण पर विपक्ष ने तोड़ी उम्मीदें:फिरोजाबाद में कहा- मीडिया की भूमिका अहम, स्मार्ट मीटर विवाद पर दिया समाधान का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment