Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dharmendra Pradhan ने गांववालों संग सुनी PM Modi की Mann Ki Baat, बोले- गर्व से चौड़ा हुआ सीना

    3 hours from now

    2

    0

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को ओडिशा के अपने पैतृक गांव नालामा (अंगुल जिला) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण सुना। इस दौरान उनके साथ गांव वाले और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों पर बात की, जिसमें देश के वैज्ञानिकों की सफलता और सबसे प्रमुख रूप से आगामी 'जनगणना 2027' को लेकर देशवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील शामिल रही।धर्मेंद्र प्रधान ने गांव के लोगों के साथ सुना कार्यक्रमधर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा कि अपने गांव नालामा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 'मन की बात' सुनना एक गर्व का पल था। उन्होंने कहा, "हमारे वैज्ञानिकों की परमाणु कार्यक्रम में सफलता, गणित के क्षेत्र में हमारी बेटियों का शानदार प्रदर्शन और भारतीय पनीर की दुनिया भर में बढ़ती लोकप्रियता के बारे में जानकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया।" ମୋ ଗାଁ ନାଲମ ଠାରେ ଆମ ଦଳର କାର୍ଯ୍ୟକର୍ତ୍ତାଙ୍କ ଉପସ୍ଥିତିରେ ମାନ୍ୟବର ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ @narendramodi ଜୀଙ୍କ #MannKiBaat ର ୧୩୩ତମ ସଂସ୍କରଣ ଶୁଣିଲି । ପରମାଣୁ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ କ୍ଷେତ୍ରରେ ଆମ ବୈଜ୍ଞାନିକଙ୍କ ସଫଳତା, ଗଣିତରେ କନ୍ୟାରତ୍ନଙ୍କ ପ୍ରତିଭା, ଭାରତୀୟ ଚିଜର ବିଶ୍ୱବ୍ୟାପୀ ଆଦୃତି ବିଷୟରେ ଜାଣି ବହୁତ ଗର୍ବ ଅନୁଭବ ହେଲା ।… pic.twitter.com/PBneYUnXKX— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) April 26, 2026 इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने गिनाईं Energy Sector की उपलब्धियां, राष्ट्र निर्माण और संस्कृति पर भी रखें विचारमन की बात में पीएम मोदी ने क्या कहा?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में भारत की ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए दो बड़ी उपलब्धियों की सराहना की, उन्होंने कलपक्कम में स्वदेशी फास्ट ब्रीडर रिएक्टर द्वारा 'क्रिटिकैलिटी' हासिल करने को ऐतिहासिक बताया और पवन ऊर्जा क्षमता में भारत के दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचने की प्रशंसा की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ये जवानी है दीवानी का बनने वाला है सीक्वल? साथ दिखे रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर, वीडियो ने बढ़ाई हलचल
    Next Article
    डिनर पार्टी में फायरिंग के बाद डर से कांप उठे थे ट्रंप, लड़खड़ाकर वहीं गिर पड़े और फिर... देखिए घटना का ये 'डरावना' VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment