Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बिक रहे थे डुप्लीकेट बैट, ग्लब्स और पैड:गुरुग्राम की टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा, लाखों की कीमत का माल जब्त

    12 hours ago

    2

    0

    मेरठ की सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट में ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट सामान की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। लाखों रुपए की कीमत का सामान जब्त किया गया है। मामले में एक निजी कंपनी के अधिकारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने माल जब्त कर लिया है। डुप्लीकेट बैट, पैड और ग्लब्स पुलिस को मिले गुरुग्राम की कंपनी ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सोमवार को सूरजकुंड खेल मार्केट स्थित एक दुकान पर छापा मारा। कंपनी के पास सटीक सूचना थी कि यहां एसजी कंपनी का डुप्लीकेट सामान बेचा जा रहा है। पुलिस के साथ कंपनी ने दुकान खंगाली तो वहां से भारी संख्या में डुप्लीकेट बैट, पैड, बैटिंग ग्लब्स, थाई पैड आदि बरामद हुए। ब्रांड प्रोटेक्टर्स की टीम सोमवार को एसपी सिटी आफिस पहुंची और मामले के बारे में बताया। एसपी सिटी ने सिविल लाइन पुलिस को टीम तैयार कर कंपनी के अधिकारियों के साथ भेजने के निर्देश दिए। दोपहर में टीम ने सूरजकुंड पहुंचकर मोनिश स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज नाम की फर्म पर छापा मार दिया। कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने विरोध विफल कर दिया। लाखों का माल किया गया जब्त पुलिस ने दुकान की तलाशी ली तो अंदर से एसजी कंपनी के बैट, बैटिंग ग्लव्ज, पैड, थाई पैड बरामद हो गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये में बताई गई। यह सामान देखते में एकदम ब्रांडेड माल की तरह था, जिसे आम व्यक्ति द्वारा पहचान पाना संभव नहीं था। देश में अलग अलग राज्यों में सप्लाई कंपनी के निर्देशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से पुलिस फर्म की गतिविधियों की निगरानी कर रही थी। यहां से मामल उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों के साथ ही दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। कापी राइट एक्ट में मुकदमा सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कंपनी की तरफ से फर्म के खिलाफ तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है। जब्त किया गया माल सील कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में पार्सल के नाम पर महिला से ठगी:जेल भेजने की धमकी देकर ठगों ने 3 लाख रुपए कराया ट्रांसफर
    Next Article
    शहादत दिवस पर मेरठ कॉलेज में शहीदों को नमन:लोगों ने फूलमालाएं चढ़ाकर किया स्मरण, उनके विचारों को अपनाने का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment