Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में BJP का जन आक्रोश महिला सम्मेलन:डॉ. मंजू शिवाच बोली- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात

    2 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी के जिला मेरठ के रजपुरा ब्लॉक स्थित महाराणा प्रताप सभागार में सोमवार को ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही और विपक्षी दलों के खिलाफ नाराजगी जताई गई। सम्मेलन की मुख्य अतिथि मोदीनगर की विधायक डॉ. मंजू शिवाच रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्य समिति महिला मोर्चा की सदस्य छवि शर्मा मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. मंजू सेठी ने किया और अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की। मुख्य वक्ता डॉ. मंजू शिवाच ने अपने संबोधन में कहा कि संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विपक्ष द्वारा विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर देशभर की महिलाओं में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि महिला शक्ति अपने अधिकारों के लिए जनजागरण कर राजनीतिक दलों को मजबूर करेगी। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 में संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण कानून का विरोध कर महिला अधिकारों के साथ अन्याय किया है। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी, पोषण अभियान और हर घर जल योजना—का भी उल्लेख किया गया और इन्हें महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इस दौरान पूर्व विधायक सतवीर त्यागी, जिला उपाध्यक्ष फिरराम धनतला, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर सहित महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और किठौर विधानसभा क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में तीन दिन 17 हजार ने छोड़ी परीक्षा:75 हजार अभ्यर्थियों में से 58 हजार ही आए, एक अभ्यर्थी पकड़ा गया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में मॉडिफाइड साइलेंसर पर पुलिस की कार्रवाई:225 वाहनों का हुआ चालान, 4.32 लाख रुपये जुर्माना वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment