Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आशुतोष महाराज को मिली धमकी, AK47 से मारेंगे:इतनी गोली मारूंगा सीने में पीतल-पीतल हो जाएगा, इस दफा काम लग गया

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर केश करने वा श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले से जुड़े पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज को एक बार फिर जान से मारने की धमकियां मिली हैं। सोमवार को उन्हें कई बार फोन कॉल और वॉइस एसएमएस के जरिए डराने की कोशिश की गई, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। आशुतोष महाराज का कहना है कि फोन करने वालों ने खुद को पाकिस्तान से जुड़े एक गैंग का सदस्य बताया और हाई कोर्ट से बाहर निकलने पर हमला करने की धमकी दी। कॉल में आपत्तिजनक और डराने वाली बातें भी कही गईं। बताया गया कि कॉल अलग-अलग विदेशी नंबरों से लगातार किए जा रहे थे। इस घटना के कुछ ही देर बाद श्री कृष्ण सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुधांशु सोम को भी इसी तरह की धमकी मिलने की बात सामने आई है। इससे पहले 22 अप्रैल को भी दोनों लोगों को इसी तरह के धमकी भरे कॉल मिल चुके हैं, जिसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। ताजा मामले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने प्रशासन से तुरंत एफआईआर दर्ज करने, दोषियों की पहचान करने, हाई कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने और मामले की जांच एटीएस से कराने की मांग की है। महाराज ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47.6°C:गाजियाबाद में आंधी आई; गोरखपुर में चलते-चलते विंडो AC जलकर राख
    Next Article
    मऊ में 278 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment