Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप:दो युवक और सात युवतियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा, सभी से पूछताछ जारी

    1 hour ago

    1

    0

    रेलवे रोड पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौक़े से कई युवक और युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पिछले काफी समय से क्षेत्र में इस गतिविधि से जुड़ी शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों ने शिकायत का संज्ञान लेने के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए। एक नजर डालते हैं घटना पर मामला मोहल्ला भटीपुरा से जुड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस मामले में पहले भी आला अफसरों से शिकायत की गई थी। सूचना मिलते ही सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने कई थानों की फोर्स के साथ उसे मकान पर दबिश डाल दी। पुलिस को देखते ही छुपाने लगे चेहरे जैसे ही पुलिस ने मकान का दरवाजा खुलवाया वैसे ही वहां खलबली मच गई। अंदर युवक और युवतियां मौजूद थे। इनमें कुछ आपत्तिजनक हालत में भी मिले। पुलिस को देखकर वह चेहरा छुपाने लगे। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली और वहां से दर्जन भर युवक व युवतियों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। सात युवतिया और दो युवक हिरासत में पुलिस ने उस मकान से 7 युवतिया और दो युवकों को पकड़ा है। कुछ और लोग भी है लेकिन वह नाबालिग बताई जा रहे हैं। फिलहाल उनका अलग रखा गया है। पुलिस युवतियों के परिवार से संपर्क कर रही है ताकि उनको बुलाया जा सके। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। खबर जल्द अपडेट होगी...
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान की मौत:हादसे में चाचा गंभीर; डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर
    Next Article
    रात में तेज हवाओं से बदला मौसम:गाजियाबाद में दिन में पड़ी भीषण गर्मी, रात में आंधी से शहर के आधे इलाके में बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment