Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात में तेज हवाओं से बदला मौसम:गाजियाबाद में दिन में पड़ी भीषण गर्मी, रात में आंधी से शहर के आधे इलाके में बिजली गुल

    10 hours ago

    1

    0

    सोमवार रात गाजियाबाद में तेज हवाओं की से मौसम में बदलाव आया। जहां 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। रुकरुक कर तेज हवा के झोंके आते रहे। मंगलवार को भी मौसम बदलने की संभावना है, जहां दिन में बादल छाए रहेंगे, तो बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई है। रात में शहर के कई इलाको में अंधेरा पसर गया। मुख्य 33 KV लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण वर्तमान में बिजली घर की ही सप्लाई बंद है, जिस वजह से सभी सोसाइटी की बिजली सप्लाई बाधित हुई है। एडवोकेट लविश त्यागी अध्यक्ष AOA ने बताया कि ​हमारी टीम बिजली घर के अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है। बिजली विभाग का कहना है कि वे इस पर तेजी से कार्य कर रहे हैं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। राजनगर एक्सटेंशन में भी अंधेरा राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले दीपांशु मित्तल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन की लगभग सभी सोसाइटियों में काफी समय से बिजली नहीं आ रही है, और इस समय का ऐसा लगभग प्रतिदिन का हाल है। इस कारण बच्चे गर्मी के कारण रात में समय से नहीं सो पाते है और वर्तमान में प्रशासनिक आदेशों से लागू स्कूल के समय में हुए परिवर्तन के कारण सुबह जल्दी उठने में समस्या होती है। दिन निकलते ही भीषण गर्मी अप्रैल माह का लास्ट वीक चल रहा है। सुबह से ही लगातार लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय दिन का अधिकतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। जबकि सुबह सुबह 5 बजे न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया जा रहा है। दोपहर के समय हीटवेव चल रही है। लू के प्रकोप से बचने के लिए क्या करें ADM सौरभ भट्ट ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 दिनों तक प्रदेश में उष्ण लहर, लू चलने की सम्भावना है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से उपर जाने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जिले में 44.48 डिग्री सेल्सियस तापमान होने पर हीटवेव घोषित किया गया है। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार लू होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। साथ ही आम जनमानस को यह भी बताया जाना आवश्यक है कि उच्च आद्रता तथा वायुमण्डलीय परिस्थितियों के कारण उच्च तापमान लोगों को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करता है। शरीर में हो जाती है पानी की कमी जिसके कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाईड्रेशन) एवं ऐठन की शिकायत आती है, और कभी-कभी इसके कारण लोगों की मौत भी हो जाती है। शहरी क्षेत्रों में तापमान उच्चतम हो जाने से अर्बन हीट आइलैंड की स्थिति बन जाती है। हिटवेव (लू) से वृद्ध, बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बीमार, मजदूर, दुर्बल, एवं निराश्रित लोग अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वैभव पाण्डये जिला आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, गाजियाबाद द्वारा हीटवेव से बचाव के लिए निम्नलिखित एडवाइजरी जारी की जाती है। हीट वेव से बचाव के लिए यह सावधानी बरतें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप:दो युवक और सात युवतियों को हिरासत में लेकर थाने भेजा, सभी से पूछताछ जारी
    Next Article
    सरोजनी नगर से राजेश्वर सिंह बेजोड़ विधायक:भास्कर सर्वे में 91% लोगों की पहली पसंद; न पार्टी का विकल्प, न कैंडिडेट का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment