Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में 278 वाहनों का चालान:यातायात नियम तोड़ने पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 278 वाहनों का चालान किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में की गई। समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत 35 टीमें गठित की गईं, जिन्होंने जनपद के 40 स्थानों पर बदल-बदलकर लगभग 1300 संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जाँच की। जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर 278 वाहनों का विभिन्न धाराओं में चालान किया गया। इसके साथ ही, अन्य लोगों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए वाहन चालकों को प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक मऊ ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशुतोष महाराज को मिली धमकी, AK47 से मारेंगे:इतनी गोली मारूंगा सीने में पीतल-पीतल हो जाएगा, इस दफा काम लग गया
    Next Article
    मुजफ्फरनगर होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न, 38,401 अभ्यर्थी हुए शामिल:तीन दिन चली परीक्षा में 9,119 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment