Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में तीन दिन 17 हजार ने छोड़ी परीक्षा:75 हजार अभ्यर्थियों में से 58 हजार ही आए, एक अभ्यर्थी पकड़ा गया

    4 hours ago

    2

    0

    आगरा में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को संपन्न हो गई। तीन दिन में 17 हजार अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। फर्जी प्रवेश पत्र से परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को पकड़ा गया। शहर के 28 केंद्रों पर तीन दिन में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 75 हजार परीक्षार्थी को शामिल होना था। सोमवार को परीक्षा का समापन हो गया। इसमें 75168 में से 57998 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित रहे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई। पहले दिन एक अभ्यर्थी पकड़ा गया था। सोमवार को शहर के 28 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई। सुबह 9 बजे से अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू हुई। प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और हर स्तर पर निगरानी रखी। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए 900 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर 10 से 15 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी केंद्रों पर अलग-अलग इंस्पेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं, जो लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग से गुजरना पड़ा। गेट पर मोबाइल और बैग जमा कराए गए, जूते उतरवाकर जांच की गई। इसके बाद बायोमेट्रिक और रेटिना स्कैन के जरिए पहचान सत्यापित की गई, जिसके बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा उदासीन अखाड़ा के देशभर के बैंक खाते सीज होंगे:संतों के बीच विवाद के बाद सहायक रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश
    Next Article
    मेरठ में BJP का जन आक्रोश महिला सम्मेलन:डॉ. मंजू शिवाच बोली- नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, महिलाओं के अधिकारों के साथ विश्वासघात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment