Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आवास विकास के अधिकारियों का व्यापारियों से जनसंपर्क:नोटिस के बारे में दी जानकारी, सहयोग की भी अपील

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद से ही सेंट्रल मार्केट के सेक्टर 2 में महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। इसी के बीच आज आवास विकास के अधिकारी लोगों के बीच पहुंचे और उनसे जनसंपर्क किया। अधिकारियों ने लोगों को बताया कि जिस आदेश का पालन आवास विकास द्वारा किया जा रहा है वह सुप्रीम कोर्ट का है। इसमें कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। इसलिए इस कार्य को पूरा करने में उनका सहयोग किया। व्यापारी बोले न्याय की है गुहार सेंट्रल मार्केट में चल रहे प्रदर्शन में बेठी महिलाओं का कहना है कि वह लगातार न्याय की गुहार सरकार और अपने जनप्रतिनिधियों से लगा रही हैं। इस बीच अब यह पता चला है कि नोटिस का कार्य जल्द शुरू किया जा रहा तो हमे इसमें भी आपत्ति नहीं है। हम अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे और सुप्रीम कोर्ट का आदेश का पालन भी करेंगे लेकिन अपने लिए न्याय मांगना बंद नहीं करेंगे। अवमानना के भी दिए जाने लगे नोटिस पुलिस द्वारा धरना स्थल पर बाहरी व्यक्तियों के पहुंचने के लिए भी पाबंदी की गई है। इसके बाद भी अगर कोई वहां पहुंचता है तो उसको नोटिस दे रही है। बीती दोपहर धरने में शामिल होने पहुंचे किसान नेता विजय राघव को पुलिस ने न्यायालय की अवमानना का नोटिस दे दिया । सेटबैक नहीं चाहते व्यापारी सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कहना है कि हमे सुप्रीम कोर्ट का जो आदेश है उसके तहत अपनी दुकानें बंद करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह सेटबैक नहीं चाहते । उनका कहना है कि हमारे 38 मीटर वर्ग में बने हुए मकान हैं इसमें अगर हम 1 मीअर सेटबैक छोड़ते हैं तो उनका पूरा मकान गिर जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेदांता अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला:मॉक ड्रिल के दौरान मात्र 1 मिनट में टीम ने रिस्पांस दिया
    Next Article
    आगरा में कोर्ट के बाहर खड़ी पांच कारें जलीं, VIDEO:पार्किंग के पास कूड़ा फैला था, अधिवक्ता दौड़कर मौके पर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment