Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में आज फिर आंधी और बारिश के आसार:लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रहे मौसम में बदलाव

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के मौसम में अचानक आए बदलाव का असर बुधवार को भी जारी रहने की संभावना है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप का असर कम रहा। वहीं देर रात हुई हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा बना दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज भी तेज हवा, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में मौसम अस्थिर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में तेज हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।मंगलवार को दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। पहले बादलों की आवाजाही बढ़ी और फिर शाम होते-होते तेज हवा चलने लगी। रात में हल्की बारिश ने तापमान को नीचे ला दिया। दिन के अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और यह 33.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी बढ़ने और बादलों की वजह से आज भी दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं शहर की हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। मंगलवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 131 दर्ज किया गया। गंगानगर में 137, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम में 129, बेगमपुल में 123 और दिल्ली रोड पर 127 AQI रिकॉर्ड किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में किडनी रैकेट की सरगना...IMA उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति:एम्बुलेंस ड्राइवर ग्राहकों को लाता, पति-पत्नी हेल्थ कैंप लगा तलाशते थे डोनर
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 1 अप्रैल- आपके काम की खबर:इकाना में LSG-DC के बीच IPL मैच, बलरामपुर अस्पताल में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment