Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 15 केंद्रों पर NEET की परीक्षा शुरू:15 केंद्रों पर 8,676 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, त्रिस्तरीय चैकिंग के बाद मिला प्रवेश

    7 hours ago

    2

    0

    देशभर में आयोजित होने वाली NEET-UG परीक्षा रविवार को मेरठ में 15 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से संपन्न हो सके। इस बार कुल 8,676 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 1:30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी केंद्रों पर सुबह से ही पुलिस तैनात है और गेट पर सघन चेकिंग की जा रही है। जिले में मेरठ कॉलेज केंद्र पर सबसे अधिक 900 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज में सबसे कम 250 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अभ्यर्थियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ईयरफोन या ब्लूटूथ परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाएं। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मेरठ कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, रघुनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, केवी डोगरा लाइन, केवी सिख लाइन, केवी पंजाब लाइन, एनएएस इंटर कॉलेज, इस्माइल महिला पीजी कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज, सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज, देवनागरी इंटर कॉलेज, शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज समेत कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी बढ़ा दी गई है। साइबर कैफे और अन्य दुकानों पर पुलिस की नजर है। साथ ही सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से भी प्रशासन परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओरिया में स्व. उप निरीक्षक शिवपाल यादव की प्रतिमा स्थापित:विधायक सरोज कुरील ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    एसडीएम ने नहर में कूदी महिला को बचाया:पीलीभीत में प्रेम प्रसंग के चलते लगाई थी छलांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment