Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के सीसीएसयू में छात्रों को मिला रोजगार:140 स्टूडेंट्स ने लिया पर्सनल इंटरव्यू में भाग

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। अटल सभागार में हुए इस आयोजन में 140 छात्रों ने भाग लिया। हेवॉल्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से यह कैंपस ड्राइव हुई। इस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के सुनहरे अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उद्योग जगत से जोड़ना था। इस कार्यक्रम में BBA, B.Tech एवं B.Com पाठ्यक्रमों के कुल 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हेवॉल्स की ओर से मानव संसाधन विभाग (HR) से अजय चौधरी, करण गोस्वामी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर भर्ती प्रक्रिया का कुशल संचालन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ कंपनी की कार्यसंस्कृति, उपलब्ध पदों एवं भविष्य में विकास के अवसरों के विषय में विस्तृत जानकारी साझा की। सीसीएसयू के प्लेसमेंट सेल प्रमुख एस.एस. गौरव, लक्ष्मण नागर ने, प्लेसमेंट सेल प्रभारी पंकज कुमार व पीयूष बैत्रा एवं अशोक कुमार ने भूमिका निभाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उदय भानु बिस्वास के खिलाफ दर्ज किया जाएगा मुकदमा:काउंसलिंग पर टिकी पुलिस की नजर, पांच दिन और बढ़ाए गए; व्यवहार में बदलाव नहीं
    Next Article
    नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार:आजमगढ़ के पवई थाने में दर्ज हुआ था मुकदमा, तलाश में जुटी थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment