Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के अर्णव और तन्वी का स्टार्टअप:'डिप करो और पियो' कॉन्सेप्ट से घर बैठे मिलेगी कैफे जैसी मॉकटेल

    9 hours ago

    1

    0

    शहर के दो युवा अर्णव शर्मा और तन्वी पुरी ने एक अनोखा स्टार्टअप शुरू किया है, जिससे अब लोगों को कैफे जैसी मॉकटेल पीने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों ने एक इनोवेटिव प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ एक फ्लेवर बॉल को सोडा में डिप करते ही इंस्टेंट ड्रिंक तैयार हो जाती है। स्टार्टअप का नाम “Orbs” रखा गया है, जिसका मतलब स्फेरिकल यानी गोल आकार की चीज है। इसी कॉन्सेप्ट पर ये फ्लेवर बॉल बनाई गई हैं, जिन्हें यूज करना बेहद आसान है। फिलहाल कंपनी ने पांच फ्लेवर लॉन्च किए हैं। युवाओं का कहना है कि ये वही फ्लेवर हैं जो आमतौर पर कैफे में मिलते हैं, लेकिन अब इन्हें घर बैठे तैयार किया जा सकेगा। इन प्रोडक्ट्स को बनाने की अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जहां करीब 2 से ढाई घंटे में एक फ्लेवर की 300 बॉल तैयार की जाती हैं। इस मुकाम तक पहुंचने में टीम को करीब 2 साल का समय लगा है। अर्णव और तन्वी के अनुसार, प्रोडक्ट पूरी तरह से लैब टेस्टेड है और FSSAI से अप्रूव्ड है, इसलिए सेहत के लिहाज से सुरक्षित है। उनका कहना है कि कैफे में ड्रिंक के लिए 15-20 मिनट का इंतजार करना पड़ता है, इसी समस्या का हल निकालते हुए उन्होंने इंस्टेंट ड्रिंक का यह कॉन्सेप्ट तैयार किया। 26 अप्रैल को आधिकारिक लॉन्च के बाद यह प्रोडक्ट कंपनी की वेबसाइट के साथ-साथ ब्लिंक इट और जेप्टो जैसे प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैदरगढ़ में बीजेपी की पहली पसंद दिनेश रावत:भास्कर सर्वे: सपा से गौतम, बसपा से बैजनाथ; बीजेपी सबसे मजबूत
    Next Article
    483 महिला आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा किया:इटावा पुलिस लाइन ग्राउंड में दीक्षांत समारोह आयोजित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment