Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    483 महिला आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा किया:इटावा पुलिस लाइन ग्राउंड में दीक्षांत समारोह आयोजित

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित दीक्षांत समारोह और पासिंग आउट परेड में 483 महिला आरक्षियों ने प्रशिक्षण पूरा कर नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। मुख्य अतिथि डीआईजी हरीश चंदर ने परेड की सलामी ली और कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से पुलिस महानिदेशक और मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुना गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी महिला आरक्षियों को संबोधित कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों की सराहना की। इटावा के पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार सुबह आयोजित इस भव्य दीक्षांत समारोह में 483 महिला आरक्षी रिक्रूट ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और प्रशिक्षण की झलक साफ दिखाई दी। मुख्य अतिथि डीआईजी हरीश चंदर ने परेड की सलामी लेकर सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के प्रदर्शन की सराहना की। वरिष्ठ अधिकारियों के संबोधन कार्यक्रम में ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से पुलिस महानिदेशक और प्रदेश के मुख्यमंत्री का संबोधन भी सुनाया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में सभी महिला आरक्षियों को बधाई दी और उनके प्रशिक्षण, कार्यकुशलता तथा लगनशीलता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के अर्णव और तन्वी का स्टार्टअप:'डिप करो और पियो' कॉन्सेप्ट से घर बैठे मिलेगी कैफे जैसी मॉकटेल
    Next Article
    ब्रिटिश मौलाना के मदरसे पर चला रहा बुलडोजर:विदेशी फंडिंग आरोपों के बाद ध्वस्तीकरण, भारी पुलिस बल तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment