Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:TMC का चुनाव चिह्न इस्तेमाल करने पर रोक; अभिषेक टी-20 में फास्टेस्ट सेंचुरी वाले भारतीय; एप्पल मैनेजर की हत्या में यूपी पुलिस का सिपाही दोषी

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल उपचुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। भारत ने टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान का 3-0 से क्लीन स्वीप किया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाया गया। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. TMC का चुनाव चिह्न और नाम इस्तेमाल करने पर रोक, EC बोला- तृणमूल के दोनों गुट नए सिंबल चुनें, उप-चुनाव से पहले फैसला चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। TMC के दोनों गुटों को नए सिंबल और नाम चुनने को कहा गया है। उन्हें आज अपने तीन पसंदीदा नाम और चुनाव चिह्न सौंपने का निर्देश दिया। गुरुवार को आयोग ने दिल्ली में दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। दोनों गुटों ने एक ही चिह्न पर उम्मीदवार उतारे हैं। नंदीग्राम TMC और भाजपा, दोनों के लिए अहम सीट नंदीग्राम लंबे समय से TMC और भाजपा के बीच राजनीतिक संघर्ष का प्रमुख केंद्र रहा है। इस क्षेत्र में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन ने ममता बनर्जी और TMC को 2011 में सत्ता तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। पूरी खबर पढ़ें... 2. आदित्य ठाकरे को ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस, दिशा सालियान के पिता बोले- 7 दिन में माफी मांगें दिशा सालियान केस में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री NCP (SP) नेता अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपए का मानहानि नोटिस भेजा गया है। पिता सतीश सालियान ने दोनों नेताओं से उनके बयानों को वापस लेने, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और 500 करोड़ का हर्जाना देने की मांग की है। दोनों को इसके लिए 7 दिन का समय दिया है। दरअसल, आदित्य ने जांच में उनका नाम आने पर कहा था कि ये राजनीति से प्रेरित है। वहीं, अनिल देशमुख ने कहा था कि आदित्य को बदनाम किया जा रहा है। दिशा के पिता ने कहा कि इन बयानों से निष्पक्ष जांच की मांग को गलत तरीके से पेश किया गया। जून, 2020 में दिशा की मौत हुई 28 साल की दिशा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर थीं। उनकी 8 जून 2020 को मुंबई की एक बिल्डिंग से गिरने के कारण मौत हुई थी। दिशा की मौत के 6 दिन बाद 14 जून एक्टर सुशांत सिंह की भी मौत हो गई थी। पूरी खबर पढ़ें... 3. लखनऊ का एप्पल मैनेजर हत्याकांड- सिपाही गैर-इरादतन हत्या का दोषी, पत्नी बोलीं- घटिया फैसला, हाईकोर्ट जाऊंगी लखनऊ में 8 साल पहले हुई एप्पल के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या में सिपाही प्रशांत चौधरी को कोर्ट ने दोषी ठहराया है। लखनऊ कोर्ट ने गुरुवार को दिए फैसले में प्रशांत चौधरी को गैर-इदातन हत्या का दोषी माना। जबकि, दूसरे सिपाही संदीप कुमार को बरी कर दिया। पत्नी बोली- फांसी न सही, उम्रकैद तो होती: विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी ने कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आज सुबह से कोर्ट के फैसले पर निगाहें थीं। उम्मीद थी कि मेरे पति को न्याय मिलेगा। लेकिन जो फैसला आया, वह अन्यायपूर्ण है। फांसी न होती, तो कम-से-कम उम्रकैद होनी ही चाहिए थी। मैं इस घटिया फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाऊंगी। पुलिस की गोली से हुई थी विवेक की मौत: 29 सितंबर, 2018 की देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सना खान के साथ कार से लौट रहे थे। गोमतीनगर विस्तार में मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार रोकने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, कार नहीं रुकी और टक्कर की स्थिति बनी। इसी दौरान प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी, जो विवेक को लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश ने फिर नीला गमछा पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की, बोले- हमारी बनाई सड़कें नंबर-1, पूर्व मंत्री भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे ठीक पहले कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को एक फिल्म दिखाई गई। इसमें यूपी के अलग-अलग एक्सप्रेस-वे की बदहाली, कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के टूटे हिस्सों और निर्माण में कथित भ्रष्टाचार दिखाया गया। सपा में वापस लौटे पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा: पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. राम आसरे कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा में 'घर वापसी' की। प्रो. रामश्रय विश्वकर्मा और मथुरा के प्रमुख व्यापारी अशोक अग्रवाल ने भी उनके साथ पार्टी की सदस्यता ली। अखिलेश ने गले में नीला गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। नीला गमछा पहनने पर मायावती ने साधा था निशाना: दरअसल, नीला गमछा पहनने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीते दिनों अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था- नीले कपड़े पहनने या नीला गमछा डालने से विरोधी दलों की जातिवादी सोच नहीं बदलती। वे बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 5. अभिषेक टी-20 में फास्टेस्ट शतक वाले भारतीय, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ा; सीरीज में अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप अभिषेक शर्मा ने टी-20 में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 30 बॉल में 100 रन पूरे किए। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडिय में भारत ने अफगानिस्तान को सीरीज के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच हराकर क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 222 रन का टारगेट किया था। अफगानिस्तान 94 रन पर ऑल आउट हो गई। पूरी खबर पढ़ें... 6. चंद्रशेखरन 5 साल और टाटा संस के चेयरमैन रहेंगे, पिछले महीने नोएल टाटा से मतभेद के चलते इस्तीफा दिया था टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ा दिया गया है। टाटा संस लिमिटेड के बोर्ड ने गुरुवार को नया कार्यकाल देने को मंजूरी दी। कंपनी को शेयर मार्केट में उतारने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अभी चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल चल रहा है, वे फरवरी 2027 में रिटायर होने वाले थे। चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त 2026 को इस्तीफा दे दिया था। तब नोएल टाटा से मतभेद और ट्रस्ट में खींचतान की वजह बनी थी। एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने के फैसले को अभी सालाना आम बैठक में मंजूरी मिलना बाकि है, जिसमें टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है। ट्रस्ट के बोर्ड सदस्य नोएल टाटा फैसले के खिलाफ हैं, जबकि वेनु श्रीनिवासन ने चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति का समर्थन किया है। पूरी खबर पढ़ें... 7. सुप्रीम कोर्ट बोला- तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते, दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि हिंदी को लेकर आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि तमिलनाडु की धरती पर हिंदी नहीं पढ़ाई जाएगी। कोर्ट ने चेन्नई और दिल्ली को एक-दूसरे से अलग-थलग करने की सोच पर भी सवाल उठाया। कहा कि चेन्नई में बैठे लोगों को दिल्ली में बैठे लोगों से अलग नहीं होना चाहिए और न ही दिल्ली को चेन्नई से। कोर्ट की यह टिप्पणी तमिलनाडु सरकार की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आई। राज्य ने मद्रास हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें हर जिले में नवोदय विद्यालय शुरू करने का आदेश दिया गया था। राज्य सरकार का कहना है कि नवोदय विद्यालयों की व्यवस्था उसकी शिक्षा और भाषा नीति से मेल नहीं खाती। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. इंटरनेशनल: भारत पर 100% टैरिफ लगाने का ट्रम्प का रास्ता साफ:रूस के तेल खरीदारों पर एक्शन हो सकता है, भारत 40% से ज्यादा खरीद रहा (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: मोदी का जन्मदिन- उज्जैन में जलाए गए 33.27 लाख दीये:वर्ल्ड रिकॉर्ड बना; उत्तराखंड में PM के नाम पर पूजा; वडनगर से बनारस तक बाइक रैली (पूरी खबर पढ़ें) 3. एंटरटेंमेंट: स्वरा भास्कर बोलीं- 'राम जन्मभूमि फैसले से दुखी हुई थी': आमिर, शाहरुख और सलमान खान को मैसेज कर मांगी थी माफी (पूरी खबर पढ़ें) 4. क्रिकेट: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल अलग हुए: पोस्ट में लिखा- हमारे फ्यूचर गोल अलग, आपसी सहमति से फैसला लिया (पूरी खबर पढ़ें) 5. इंटरनेशनल: AI के ‘गॉडफादर’ की चेतावनी: अगले 10 साल में AI से इंसानी सभ्यता खत्म हो सकती है, जानें कैसे इंसानों को धमका रहा AI (पूरी खबर पढ़ें) 6. क्रिकेट: पार्थिव पटेल और प्रज्ञान ओझा चीफ सिलेक्टर पद के दावेदार: अजीत अगरकर का कार्यकाल इसी महीने खत्म होगा, BCCI की एनुअल मीटिंग कल (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: मणिपुर के रिलीफ कैंप में 25 मौतें कैसे: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आदेश देने को मजबूर न करें; 3 साल में राहत कैंपों में 640 मौतें (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इमोशनल हुईं: सिंगर एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जयंती पर गीत सुनते हुए आंखों में आए आंसू (पूरी खबर पढ़ें) 9. इंटरनेशनल: बांग्लादेश में 20 साल का सबसे बड़ा बिजली संकट: अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज, भारत भी ज्यादा मदद नहीं कर पाएगा (पूरी खबर पढ़ें) 10. इंटरनेशनल: रिपोर्ट- ट्रम्प सरकार ने हूती विद्रोहियों से सीक्रेट डील की: अमेरिकी जहाजों पर हमला नहीं करेंगे हूती लड़ाके, बदले में सऊदी की मदद नहीं करेगा अमेरिका (पूरी खबर पढ़ें) 11. इंटरनेशनल: सिंगापुर सरकार किताब पढ़ने के बदले पैसे देगी: रोजाना कम से कम 15 मिनट पढ़ना होगा; स्मार्ट फोन और रील्स की लत छुड़ाना मकसद (पूरी खबर पढ़ें) 12. छत्तीसगढ़: 48 लाख सैलरी, 200 एकड़ जमीन बताकर शादी रचाई: रात में ही खुली पोल, कैटरिंग-कार के पैसे नहीं दिए, बायोडाटा फर्जी निकला, FIR (पूरी खबर पढ़ें) 13. बिहार: गयाजी में गिरे उल्कापिंड से बनी 2 करोड़ की घड़ी: दुनिया में सिर्फ एक पीस; चार माणिक, 18 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल; जानिए इसकी खासियत (पूरी खबर पढ़ें) 14. नेशनल: केरलम बाल अधिकार आयोग बोला-लंबे बालों पर भेदभाव न करें:स्कूल ऐसे बच्चों को सजा न दें; बच्चे पसंद से बाल बढ़ाने के लिए आजाद (पूरी खबर पढ़ें) 15. नेशनल: महुआ मोइत्रा का आरोप- बंगाल में मुस्लिम अधिकारियों से भेदभाव: UN मानवाधिकार विशेषज्ञ को लेटर लिखा, सरकार से जवाब मांगने की अपील की (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: चप्पल-लुंगी वाले हूती लड़ाके कौन, जिन्होंने सऊदी का F-15 जेट गिरा दिया; पाक-अमेरिका तक इनसे दूर क्यों भाग रहे 2. पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: कौन-सी 3 चीजों से समझौता नहीं करते मोदी:किससे अपना दुख साझा करते हैं; 76वें जन्मदिन पर PM मोदी की पर्सनल जिंदगी के किस्से 3. पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: 76 की उम्र में इंस्टाग्राम रील्स बनानी शुरू की:पीएम मोदी की शख्सियत के वो 5 पहलू, जो उन्हें इतना असरदार बनाते हैं 4. ग्राउंड रिपोर्ट: पश्चिम बंगाल में चर्च पर हमले, धर्मांतरण का आरोप:दो महीने में 22 घटनाएं, अब चर्च की जगह ऑनलाइन प्रेयर 5. यूपी एक्सप्लेनर: क्या चुनाव से पहले यूपी में लागू होगा UCC:भाजपा को फायदा या नुकसान; इससे क्या बदलेगा, क्या लिव-इन को भी कानूनी दर्जा मिलेगा 6. ग्राउंड रिपोर्ट: 'बच्ची मेरे सामने तड़पती रही, डॉक्टर ने देखा तक नहीं':बांदा में मां बोली- डॉक्टर पर कार्रवाई हो; अस्पताल की लापरवाही से 5 साल की बच्ची का पैर काटा गया 7. मध्य प्रदेश एक्सप्लेनर: 50 लाख घरों की फ्री-रजिस्ट्री आज से, आपको फायदा मिलेगा?:प्रक्रिया क्या है, जमीन विवादित है तब क्या होगा; पटवारी क्यों विरोध कर रहे? 8. भास्कर एक्सक्लूसिव: कूनो के 60 % चीते भारत में जन्मे:नामीबिया से लाए 8 में सिर्फ 3 जिंदा बचे थे, 4 साल में कैसे बदली तस्वीर 9. भास्कर एक्सक्लूसिव: बिहार में DGP, BPSC-BPSSC के अध्यक्ष क्यों छुट्टी पर गए:शिक्षक बहाली बीच में छोड़कर बाहर गए परमार, जानिए विनय कुमार का हेल्थ इश्यू 10. भास्कर एनालिसिस: नीतीश पाला बदलें तो कैसे बनेगी सरकार, 3 समीकरण?: RJD ने साथ आने का न्योता क्यों दिया, क्या जदयू छोड़ पाएगी भाजपा का साथ? 11. भास्कर एक्सक्लूसिव: लुधियाना में खुद कैसे चलने लगी EV कार:ड्राइवर ने कहा- अंदर से लॉक भी हो गई; एक्सपर्ट बोले- गलत मोड में खड़ी की 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज वृश्चिक और धनु राशि वालों को संपर्कों के जरिए अच्छे ऑर्डर मिलने के योग हैं। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 39 जिलों में बारिश का अलर्ट:कानपुर में खुले गड्ढे में गिरा डिलीवरी बॉय, गोंडा के 15 गांवों में बाढ़, 10 हजार लोग फंसे
    Next Article
    यूपी में दीयों से बनाई पीएम मोदी की तस्वीर:सीएम योगी ने बांटीं साड़ियां; मोदी के बर्थडे का जश्न VIDEO में देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment