Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:दुनियाभर में इंटरनेट ठप हो सकता है; नालंदा के मंदिर में भगदड़, 9 मौतें; यूपी में 6 लाख की किडनी खरीदकर 80 लाख में बेची

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कल की बड़ी खबर इंटरनेट से जुड़ी रही। जंग के चलते दुनियाभर में इंटरनेट ठप हो सकता है। दूसरी बड़ी खबर नालंदा के मंदिर में मची भगदड़ को लेकर रही। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. इटली का अमेरिका को सैन्य बेस देने से इनकार; ईरान के हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक इटली ने अमेरिका को अपने सिगोनेला सैन्य बेस का इस्तेमाल करने से मना कर दिया। अमेरिका बिना बताए वहां से अपने विमान मिडिल ईस्ट भेजना चाहता था, इसलिए इटली ने परमिशन नहीं दी। इससे पहले स्पेन भी ऐसा कर चुका है। उधर, अमेरिका ने ईरान में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की। विस्फोट होने से कई धमाके हुए और इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। ट्रम्प बोले- अमेरिका किसी की मदद नहीं करेगा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अब अमेरिका किसी देश की मदद नहीं करेगा। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा जो देश होर्मुज से तेल नहीं ला पा रहे, वे अमेरिका से खरीदें या खुद होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल ले लें। चीन-पाकिस्तान ने 5 पॉइंट का सीजफायर प्लान पेश किया चीन के विदेश मंत्री वांग यी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बीजिंग में बैठक की। इसके बाद सीजफायर प्लान पेश किया। पढ़ें पूरी खबर... 2. नालंदा के मंदिर में भगदड़, 9 मौतें; चश्मदीद बोले- पैसे लेकर एंट्री पर श्रद्धालु भड़के, फिर भगदड़ मची बिहार में नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। चश्मदीदों ने बताया कि मंदिर में पैसे लेकर एंट्री कराई जा रही थी, जिससे श्रद्धालु भड़क गए और अचानक भगदड़ मच गई। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए, जमीन पर लाशें बिछ गईंगई। हादसे के बाद मंदिर को बंद करवा दिया है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 2500 जवान: मंगलवार को नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति शामिल हुईं थीं। उनकी सुरक्षा में 8 जिलों के 2500 जवानों को लगाया गया था, जबकि मंदिर में जुटी 25 हजार की भीड़ के लिए एक भी पुलिस वाले की तैनाती नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर... 3. देश में आज से कई बड़े बदलाव लागू होंगे, टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट नहीं होगी देश में आज से कई बड़े बदलाव लागू हो रहे हैं। अब टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट नहीं होगी, सिर्फ फास्टैग या यूपीआई से ही भुगतान होगा। इसके अलावा रिवाइज्ड रिजीम के तहत टैक्स फाइल कर पाएंगे। अब 12.75 लाख तक की सैलरी टैक्स फ्री होगी। अब फॉर्म 16 की जगह फॉर्म 130 आएगा, जिसमें डिटेल्स ज्यादा होंगी। ये 3 बड़े बदलाव भी पढ़ें... पढ़ें पूरी खबर... 4. यूपी में उठक-बैठक करने वाले IAS का इस्तीफा, रिंकू सिंह बोले- सैलरी मिली, लेकिन काम नहीं यूपी के IAS अफसर रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर (पैरलल) एक अलग सिस्टम चल रहा है। उन्हें वेतन मिल रहा था, लेकिन जनसेवा का मौका नहीं। हालांकि, राजस्व परिषद के अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे को रिंकू सिंह ने अपना नैतिक फैसला बताया। वकीलों ने कराई थी उठक-बैठक: रिंकू को 8 महीने पहले शाहजहांपुर से हटाकर राजस्व परिषद भेजा गया था। तब से उन्हें फील्ड में कोई पोस्टिंग नहीं मिली थी। तब रिंकू सिंह पुवायां तहसील के SDM थे। उन्होंने खुले में शौच करने पर एक मुंशी से उठक-बैठक कराई थी। वकीलों ने इसका विरोध किया, तो रिंकू नरम पड़ गए थे। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें हटा दिया गया था। 16 साल की नौकरी बची थी: 44 साल के रिंकू सिंह राही 2021 बैच के IAS अफसर हैं। अभी उनकी 16 साल की नौकरी बची थी। बसपा शासन में 26 मार्च, 2009 को रिंकू सिंह पर फायरिंग हुई थी। जिसमें उन्हें सात गोलियां लगी थीं। इनमें से दो उनके चेहरे पर लगी थीं, जिससे उनका चेहरा बिगड़ गया था। पूरी खबर पढ़ें… 5. MBA स्टूडेंट से 6 लाख में किडनी खरीदी, 80 लाख में बेची, कानपुर में 6 गिरफ्तार कानपुर में MBA स्टूडेंट से 6 लाख में किडनी खरीदने का वादा कर उसे 80 लाख में बेचा गया। सोमवार देर रात पुलिस ने अवैध किडनी ट्रांसप्लांट का रैकेट पकड़ा था। पीड़ित बिहार के रहने वाला एक 23 साल का छात्र है। 30 साल की महिला मरीज को उसकी किडनी बेच दी गई। दस्तावेज नहीं दिखा पाया अस्पताल: किडनी देने वाले छात्र ने पूरे पैसे न मिलने पर पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने सोमवार रात को ही मेड लाइफ, आहूजा और प्रिया हॉस्पिटल में एक साथ छापेमारी की। मेड लाइफ हॉस्पिटल में किडनी डोनर छात्र और मरीज भर्ती मिले। जब ट्रांसप्लांट से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो अस्पताल कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। किडनी खरीद-फरोख्त में जेल पहुंचे डॉक्टर दंपती: पुलिस ने मंगलवार को आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत, डॉ राजेश कुमार, डॉ राम प्रकाश, डॉ नरेंद्र सिंह और दलाल शिवम अग्रवाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पूरी खबर पढ़ें… 6. दुनियाभर में इंटरनेट ठप होने का खतरा, जंग से होर्मुज में बिछीं केबल्स को नुकसान की आशंका अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते इंटरनेट ठप होने का खतरा बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट के नीचे इंटरनेट केबल्स बिछी हैं। अगर इन्हें नुकसान होता है, तो भारत समेत दुनियाभर में इंटरनेट स्पीड स्लो हो सकती है। जिससे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, नेटफ्लिक्स पर बफरिंग बढ़ेगी। वहीं, वीडियो कॉल और ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होंगी। साथ ही खाड़ी देशों से आने वाले पैसे और बैंकिंग ट्रांजेक्शन भी धीमे पड़ सकते हैं। इंटरनेट कैसे चलता है: अक्सर लोगों को लगता है कि इंटरनेट सैटेलाइट के जरिए चलता है, लेकिन हकीकत अलग है। असल में ज्यादातर इंटरनेट जमीन और समुद्र के नीचे बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स से चलता है। इन केबल्स के जरिए डेटा तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचता है। जब आप मोबाइल या कंप्यूटर पर कुछ सर्च करते हैं, तो आपकी रिक्वेस्ट सर्वर तक जाती है और जवाब वापस आता है। पढ़ें पूरी खबर... 7. कोलकाता में EC ऑफिस के बाहर BJP-TMC में झड़प, ममता बोलीं- बंगाल में अवैध वोटरों के नाम जोड़ने की कोशिश कोलकाता में चुनाव आयोग दफ्तर के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। वोटर लिस्ट गड़बड़ी के खिलाफ TMC प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान BJP कार्यकर्ता पहुंचे। कुछ देर में ही पथराव होने लगा और विवाद बढ़ गया। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा यूपी-बिहार के अवैध वोटरों को बंगाल की लिस्ट में जोड़ने की कोशिश कर रही है। BJP ने केरल-असम के लिए घोषणापत्र जारी किया … भाजपा ने असम के लिए मेनिफेस्टो में लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में UCC लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं। भाजपा ने केरलम के मेनिफेस्टो में AIIMS और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया। पार्टी ने ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500, बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को ₹3000 पेंशन देने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... गुजरात में चूजा को मिली Z+ सिक्योरिटी अहमदाबाद के कच्छ में जन्मे 'ग्रेट इंडियन बस्टर्ड' यानी गोडावण के नन्हें चूजे को Z+ जैसी सिक्योरिटी मिली है। यह बेहद दुर्लभ प्रजाति है और गुजरात में करीब 10 साल बाद इसका जन्म हुआ है। इसी वजह से 50 से ज्यादा जवान इसकी सुरक्षा कर रहे हैं। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज वृष राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। धनु की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP जिलाध्यक्ष बनीं छापामार अफसर:IPS जोड़ी के रिसेप्शन में पक्ष-विपक्ष का संगम, दरोगा-वकील में हुआ संग्राम
    Next Article
    'अमिताभ बच्चन की भी एक किडनी है, कुछ नहीं होगा':8वीं पास सरगना ने MBA स्टूडेंट का ब्रेनवॉश किया, कानपुर में रात में होता था ऑपरेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment