Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-अमेरिका युद्ध फिर शुरू हो सकता है; बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द; करोड़ों मोबाइल में सायरन बजा

    1 hour ago

    1

    0

    नमस्कार, ईरान-अमेरिका युद्ध फिर शुरू हो सकता है। ईरानी मिलिट्री अधिकारी मोहम्मद जाफर ने यह आशंका जताई है। उधर, भारत में एक साथ करोड़ों मोबाइल में सायरन बजा। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट की खबर भी बताएंगे... ⏰ आज का प्रमुख इवेंट, जिस पर रहेगी नजर... देशभर में NEET-UG की परीक्षा आयोजित की जाएगी। देश के 552 शहरों और विदेश के 14 देशों में 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवार एग्जाम में शामिल होंगे। 📰 कल की बड़ी खबरें... 1. ईरान-अमेरिका जंग फिर शुरु हो सकती है, ईरान बोला- US की हर गलत हरकत का कड़ा जवाब देंगे ईरान और अमेरिका के बीच फिर से युद्ध शुरू हो सकता है। ईरान के सीनियर मिलिट्री अधिकारी मोहम्मद जाफर असदी ने यह आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान की सेना पूरी तरह तैयार है और अगर अमेरिका कोई गलत कदम उठाता है, तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। ट्रम्प बोले- पागलों के हाथ में एटम बम नहीं दे सकते: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे किसी भी हालत में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे, क्योंकि यह पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने आगे कहा;- अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो इजराइल, मिडिल ईस्ट और यूरोप तबाह हो जाते। हम ऐसे पागलों के हाथ में परमाणु हथियार नहीं जाने दे सकते। पूरी खबर पढ़ें... 2. बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग EC ने रद्द की, 21 मई को दोबारा मतदान, 24 को रिजल्ट चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फालता विधानसभा सीट पर वोटिंग रद्द कर दी है। 21 मई को यहां फिर से वोटिंग होगी और 24 मई को नतीजे आएंगे। दरअसल, 29 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान EVM में गड़बड़ी और हिंसा की खबरें आईं थीं। बंगाल के 15 बूथों पर 86% से ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर शनिवार को दोबारा 86% से ज्यादा वोटिंग हुई। इस दौरान साउथ 24 परगना में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, TMC ने आरोप लगाया कि मगराहाट के बूथ नंबर 127 पर सुरक्षाबलों ने उनके कैंप में तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं से मारपीट की। दरअसल, दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान इन बूथों पर EVM से छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी। पूरी खबर पढ़ें... 3. देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी देशभर में शनिवार सुबह 11:45 बजे करोड़ों मोबाइल पर एक साथ सायरन बजा। स्क्रीन पर हिंदी-अंग्रेजी में अलर्ट मैसेज आया। सायरन बंद होने के बाद मोबाइल पर मैसेज पढ़कर भी सुनाया गया। दरअसल, यह मैसेज टेस्ट के तौर पर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथरिटी (NDMA) ने भेजा, ताकि आपात स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट किया जा सके। सरकार ने पहले अलर्ट कर दिया था: सरकार ने दो दिन पहले ही मैसेज भेजकर लोगों से अपील की थी कि टेस्टिंग वाला मैसेज मिलने पर घबराएं नहीं। यह मैसेज केवल इमरजेंसी के हालात में चेतावनी देने वाले सिस्टम की जांच के लिए भेजा गया था। दरअसल, इमरजेंसी की स्थिति में लोगों को रियल टाइम अलर्ट देने के लिए सरकार ने 'SACHET’ सिस्टम बनाया है, जो सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव कर दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें... 4. अखिलेश बोले- दिखावे के लिए दोनों डिप्टी सीएम साथ, केशव का पलटवार- 2027 में करेंगे ‘सैफई’ प्रस्थान सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बीच वार-पलटवार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अखिलेश यादव ने शनिवार शाम करीब 5 बजे लिखा- एक-दूसरे को पीछे धकेलने की साजिश ही भाजपा की असली सच्चाई है। इस पर केशव ने करीब आधे घंटे बाद ही पलटवार किया। कहा- लाल टोपी, साइकिल निशान, ‘धक्का-मुक्की’ जिनकी पहचान। नहीं मिलेगा उनको कोई स्थान, 2027 में करेंगे ‘सैफई’ प्रस्थान। केशव के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी आगे आ गए। उन्होंने X पर लिखा- मेरी आपको सलाह है कि फर्जी बयानों में कुछ नहीं रखा है, जनता सब कुछ जानती है। चुनावों में जनता लगातार आपको आईना दिखाती रहती है। आगामी चुनावों में भी दिखाएगी। अखिलेश ने दोनों डिप्टी सीएम की रील शेयर की थी: इससे पहले अखिलेश ने शुक्रवार रात ‘X’ पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की रील शेयर की। बैकग्राउंड में गाना लगाया कि दुनिया के ठगों से बचना जरा…। साथ ही कैप्शन में तंज कसा। लिखा- दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती। पूरी खबर पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट, 4 जवान शहीद, इसमें DRG के इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल शामिल छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद हो गए। जवान जंगल में सर्च ऑपरेशन पर थे। इसी दौरान नक्सलियों की लगाई IED को डिफ्यूज करते वक्त धमाका हुआ। तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल परमानंद कोर्राम को रायपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पूर्व CM ने सरकार पर सवाल उठाए: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ नक्सलवाद खत्म होने के नारे से काम नहीं चलेगा। नक्सलियों के छोड़े गए खतरों को भी खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विरोधी ताकतों का पूरी तरह सफाया ही समाधान है। पूरी खबर पढ़ें... 6. पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप और हत्या, 65 साल का आरोपी गिरफ्तार महाराष्ट्र के पुणे में एक व्यक्ति ने 4 साल की बच्ची से रेप के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 65 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची अपनी नानी के यहां गर्मी की छुट्टियां बिताने आई थी। भीमराव कांबले नाम का आरोपी करीब दो बजे बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के पास बने तबेले में ले गया। वहां बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। CM बोले- सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी (एसपी) नेता अनिल देशमुख ने मामले में आरोपी के लिए फांसी और मामला की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की थी। इसके बाद महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएगी और अपराधी के लिए फांसी की मांग करेगी। पूरी खबर पढ़ें... 7. विमेंस टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वनडे वर्ल्डकप जिताने वाली हरमनप्रीत कप्तान BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल वनडे वर्ल्डकप जिताने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर को ही टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना को ही वाइस कैप्टन बनाया गया है। इस टीम में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा। पूरी खबर पढ़ें... 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है... 😲 खबर हटके... भारत ने समुद्र के अंदर तिरंगा फहराकर बनाया रिकॉर्ड भारत ने समुद्र के अंदर सबसे बड़ा तिरंगा फहराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अंडमान-निकोबार के राधानगर बीच पर 223 गोताखोरों की टीम ने मिलकर इस मिशन को सफल किया। इसमें नौसेना, पुलिस और अन्य एजेंसियों के लोग शामिल थे। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… ⏳आज के दिन का इतिहास 🌦️ मौसम का मिजाज तुला राशि वालों की कोई खास डील पूरी हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों के लिए बिजनेस में निवेश बढ़ाने का अच्छा समय है। जानिए आज का राशिफल... आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथी पर बारात निकाली, लगाई 20 साल की कमाई:2 लाख 60 हजार में बुलाया शाही गजराज, दूल्हा बोला- गरीब-अमीर क्या, सपना तो सपना होता है
    Next Article
    वीडियो बनाकर करोड़पति बन रहे क्रिएटर:कोई ‘हलो फ्रेंडा’ से हिट, कोई ‘बिस्कुट का रेट’ पूछकर फेमस; यूपी में 50 हजार करोड़ का कारोबार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment