Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वीडियो बनाकर करोड़पति बन रहे क्रिएटर:कोई ‘हलो फ्रेंडा’ से हिट, कोई ‘बिस्कुट का रेट’ पूछकर फेमस; यूपी में 50 हजार करोड़ का कारोबार

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया की शिवानी कुमारी। एक वीडियो में हैलो फ्रैंड की जगह हलो फ्रेंडा बोलकर वायरल हो गईं। उनकी बोलने की अलग स्टाइल ही पहचान बनी। आज इनकी नेटवर्थ करोड़ों में है। मेरठ के शादाब जकाती। सऊदी अरब में ड्राइवर थे। 10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी… वीडियो से इतना फेमस हुए कि रैपर बादशाह और क्रिकेटर रिंकू सिंह ने उनकी थीम पर वीडियो बनाए। ये सिर्फ 2 नाम हैं। यूपी में ऐसे हजारों कंटेंट क्रिएटर्स हैं, जिनकी सोशल मीडिया ने जिंदगी बदल दी। कई नाम ऐसे हैं, जिन्हें 10-20 हजार महीने की जॉब भी मुश्किल से मिल पाती। लेकिन, वीडियो बनाकर वह हर महीने 4 से 4.5 लाख रुपए कमा रहे हैं। अनुमान है कि सिर्फ यूपी में सोशल मीडिया कंटेंट का बिजनेस सालाना 50 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। देश में 3 लाख करोड़ का कारोबार हो रहा है। आज की संडे बिग स्टोरी में समझेंगे कि वीडियो कंटेंट से कमाई होती कैसे है? कैसे सामान्य लोग सेलिब्रेटी बन रहे हैं? सोशल मीडिया के प्लेटफार्म कितने तरह के हैं? चप्पल वाले वीडियो से हिट हुईं, आज करोड़पति शिवानी के वीडियो कंटेंट क्रिएटर की कहानी दिलचस्प है। वह खेतों में मजदूरी करती थीं। 2018 में बहन के बच्चों के लिए चप्पल खरीदने मार्केट जाते हुए एक वीडियो बनाया। गलती से ‘हलो फ्रेंडा’ बोल दिया। ये वीडियो टिकटॉक पर ऐसा वायरल हुआ कि 2020 तक शिवानी के 50 लाख फॉलोवर हो गए। टिकटॉक के बैन होने पर शिवानी इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो पोस्ट करने लगीं। पहली कमाई 20 हजार रुपए हुई। खासकर वो डेली रुटीन पर वीडियो बनाती हैं। शिवानी से हमने पूछा कि क्या माना जाए कि आप करोड़पति हो चुकी हैं? वह हिचकते हुए कहती हैं- हां… अब कह सकते हैं। IPL में कई ब्रांड की प्रमोशन कपिल कर रहे कानपुर के एक इंफ्लुएंसर है कपिल कनपुरिया। असली नाम है कपिल शुक्ला। वह मुंबई एक्टिंग करने गए। असफल होकर लौट आए। 2017 में गुरुग्राम में अकाउंटेंट की जॉब की। 2020 में लॉकडाउन लगा, तो कपिल उधार रुपए कैसे वापस मांगे? कंपनी के एचआर से कैसे शिकायत करें? इन टॉपिक पर वीडियो तैयार करने लगे। लोगों को उनके बनाए वीडियो पसंद आने लगे। उन्होंने अपनी मां पुष्पा, पत्नी कीर्ति को भी जोड़ लिया। परिवार से जुड़े वीडियो बनाते-बनाते वो इतने फेमस हो गए कि अब कई कंपनियों के ब्रांड प्रमोशन उनके पास है। IPL के दौरान कपिल अलग-अलग कंपनियों का प्रचार करते नजर आए। उनकी महीने की कमाई लाखों में पहुंच गई है। रैपर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह समेत कई सेलिब्रिटी फॉलो कर रहे मेरठ में एक कस्बा है इंचौली। यहां रहने वाले शादाब सऊदी अरब में ड्राइवर थे। यूपी लौटकर उन्होंने 15 मई, 2025 को मोहल्ले की एक दुकान पर वीडियो बनाया। वह पूछते हैं- 10 रुपए वाला बिस्कुट कितने का है जी…। ये इतना मशहूर हुआ कि इंस्टाग्राम पर 89 मिलियन लोगों ने देखा। उनकी थीम पर रैपर बादशाह और क्रिकेटर रिंकू सिंह जैसे सेलिब्रिटी ने भी वीडियो बनाए। दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद में जब भी किसी कंपनी को प्रमोशन करवाना होता वह शादाब से जरूर संपर्क करती है। बदले में शादाब को लाखों रुपए का पेमेंट मिलता है। पिछले दिनों उन्होंने मेरठ में एक ज्वेलरी शोरूम खोला। शादाब के नाम के साथ कुछ विवाद भी जुड़े, मगर वह हर तरह से पापुलर हैं। इटावा के जैकी यादव के X पर 4 लाख फॉलोवर हैं। उन्हें हर महीने करीब 2 लाख रुपए X से मिलते हैं। ब्रांड प्रमोशन से भी कमाई होती है। जैकी कहते हैं- मैं 2021 तक UPSC CSE की तैयारी कर रहा था। 2022 में मैंने अपने अकाउंट से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखना शुरू किया। 2024 के लोकसभा चुनाव तक मुझे रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग पढ़ने लगे। लोग मुझे ट्रेंड सेटर की तरह देखने लगे। मेरे साथ अभी 3 लोगों की टीम है, जो रिचर्स में मदद करती है। X से संबंधित रैंकिंग लिस्ट में मेरा नाम टॉप-20 में आया। सोशल मीडिया की कमाई से थार और ब्रेजा कारें खरीदी हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म से रुपए कैसे कमा सकते हैं… यूट्यूब चैनल 1 हजार सब्सक्राइबर, 4 हजार घंटे का रिव्यू मिलना जरूरी यूट्यूब चैनल को मोनेटाइज कराने के लिए 4 शर्त पूरी करनी होती हैं- इसके बाद जो भी कंटेंट उस चैनल पर पोस्ट किया जाएगा, उससे पेमेंट (डॉलर में) शुरू हो जाएगा। अगर आप 8 मिनट लंबा एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करते हैं। उस पर 1 हजार व्यू आते हैं, तब 2 डॉलर की कमाई हो सकती है। अगर आप 1 मिनट का शॉर्ट वीडियो पोस्ट करते हैं। उस पर 5 हजार व्यू मिलते हैं। तब आपको करीब 1 डॉलर तक की कमाई हो सकती है। यूट्यूब पर कमाई कैसे घटती-बढ़ती है- फेसबुक फोटो पोस्ट करने पर भी कमाई होती है… यूट्यूब के बाद कमाई को सबसे बड़ा जरिया फेसबुक है। यहां सिर्फ फोटो पोस्ट करके भी पैसा कमाया जा सकता है। आपको प्रोफेशनल डैशबोर्ड ऑन करना होगा। बस 5 हजार से ज्यादा फॉलोवर होने चाहिए। वीडियो, रील और फोटो पर अलग-अलग आधार पर कमाई होती है। इसको जान लीजिए- आपने 1 फोटो पोस्ट की, उस पर 100 शब्दों में कैप्शन लिखा। अगर इसे 2 लाख लोग देखते हैं, तो 1 डॉलर या फिर इससे थोड़ा ज्यादा कमाई हो सकती है। अगर आपने अपने से बनाया कोई 5 मिनट का वीडियो पोस्ट किया। उसे 1 लाख लोग देखते हैं तो आपको 2 डॉलर तक कमाई हो सकती है। 1 मिनट की कोई रील पोस्ट की है। 1 लाख व्यू होते हैं, तो 1 डॉलर तक कमाई हो सकती है। फेसबुक महीने में एक बार पेमेंट करता है। जरूरी है कि आपने पिछले महीने में 100 डॉलर से ज्यादा कमाई की हो। इससे कम होगा, तो पेमेंट नहीं होगा। यूट्यूब पर भी हर महीने की 21 तारीख को पेमेंट रिलीज होता है। X सोशल मीडिया एक मिलियन व्यू के 2 से 3 हजार रुपए तक मिलते हैं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पहले ट्विटर के नाम से था। एलन मस्क ने 27 अक्टूबर, 2022 को 44 अरब डॉलर में इसे खरीद लिया। जुलाई, 2023 से उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर भी पे-आउट (पेमेंट मोड) देना शुरू कर दिया। इसके लिए X का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होता है। इसकी एक महीने की फीस 472 रुपए है। आपके अकाउंट पर ब्लू टिक लग जाएगा। आपको 3 महीने में 50 लाख इंप्रेशन हासिल करना होगा, 500 फॉलोवर करना होगा। अगर ये पूरा कर लेते हैं तो आप पे-आउट के लिए एलिजिबल हो जाते हैं। कंटेंट क्रिएटर इकोनॉमी 1 लाख करोड़ डॉलर तक जाएगी मन में एक सवाल आता है कि देश में कितने कंटेंट क्रिएटर्स हैं? मई, 2025 में मुंबई में वेव्स समिट हुई। बताया गया कि पूरे देश में 20 से 25 लाख क्रिएटर्स ऐसे हैं, जिनके 1 हजार से ज्यादा फॉलोवर हैं। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की एक रिपोर्ट बताती है कि 8 से 10% कंटेंट क्रिएटर्स की इस वक्त पैसा कमा रहे हैं। मतलब 20 लाख में 2 से ढाई लाख लोग। बाकी क्रिएटर्स या तो बहुत कम कमाते हैं या फिर कमाने की कोशिश में लगे हैं। मार्च, 2025 में केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा था,'क्रिएटर इकोनॉमी के लिए हम 100 करोड़ डॉलर की व्यवस्था करेंगे।' सोशल मीडिया प्लेटफार्म करते हैं असली कमाई यह भी जान लीजिए कि 2025 में यूट्यूब ने भारत से 34 हजार 742 करोड़ रुपए कमाए। मेटा ने फेसबुक-इंस्टाग्राम और वाट्सऐप ने करीब 29 हजार 392 करोड़ रुपए कमाए। कमाई भले क्रिएटर कर रहे हों, लेकिन असली मुनाफा अब भी सोशल मीडिया कंपनियों के पास जा रहा है।” ---------------- ये पढ़ें - हर्षा ने संन्यास लिया, IITian बाबा ने शादी की:माला बेचने वाली लड़की शादी करके फंसी; महाकुंभ के 3 चेहरे फिर से चर्चा में महाकुंभ खत्म हुए सालभर से ज्यादा बीत चुका है। लेकिन, 3 चेहरे आज भी चर्चा में बने हैं। पहला- माला बेचने वाली एक लड़की, जो अपनी आंखों की वजह से वायरल हो गई। दूसरा- आईआईटीएन बाबा, जिन्होंने IIT बॉम्बे से पढ़ाई की, फिर सब छोड़कर संन्यास ले लिया। तीसरी- हर्षा रिछारिया, जो निरंजनी अखाड़े के रथ पर भगवा पहनकर सवार हुईं तो सबकी नजरें उनकी ओर टिक गईं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-अमेरिका युद्ध फिर शुरू हो सकता है; बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द; करोड़ों मोबाइल में सायरन बजा
    Next Article
    उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं:रिंकू सिंह बोले- किसी ने फोन नहीं किया; रिटायर्ड IAS बोले- सरकार की मर्जी चलती है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment