Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में कबड्‌डी प्लेयर ने सुसाइड किया:कलाई पर मेहंदी से लिखा बॉयफ्रेंड का नाम, कक्षा 9 की छात्रा थी

    9 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे कबड्‌डी खिलाड़ी ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, उसने अपनी कलाई पर बॉयफ्रेंड का नाम 'अनुपम' लिखा था। पड़ोस में एक लड़की की बारात आई थी। जिसमें वो अपनी मां के साथ गई थी। लेकिन वो पहले ही घर चली आई थी। जब मां पहुंची तो उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। वो कक्षा 9 की छात्रा थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पूरा मामला जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर राजगढ़ थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला गांव धनसिरिया के इंद्रकुमार राजभर दूसरे प्रदेश में काम करते हैं। घर पर उनकी पत्नी शिवाला कुमारी अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती थीं। बेटी पास के ही एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा थी। साथ ही वो स्कूल स्तर पर कबड्‌डी खेलती थी। घर से करीब दो किमी दूर नौडिहवा में वो कोचिंग पढ़ने जाती थी। नौडिहवा गांव में रहने वाले लड़के से उसका करीब एक साल से अफेयर था। लेकिन परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे थे। बीती रात घर में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि छात्रा की कलाई पर मेहंदी से अनुपम लिखा है।मेहंदी का कलर हल्का है, जिससे लग रहा है कि उसने कई दिन पहले ये लिखा होगा। पूछताछ में ये भी पता चला है कि छात्रा ने एक-दो बार पहले भी हाथ की नस काटने का प्रयास किया था। कॉल डिटेल से तलाशे जाएंगे जवाब थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि किशोरी की मौत फांसी लगाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------- ये खबर भी पढ़ें शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 की मौत:एंबुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पिकअप में घुसी, जयपुर से बंगाल जा रहे थे बाराबंकी में एंबुलेंस से शव लेकर जा रहे भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। सभी जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रहे थे। शनिवार सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े पिकअप में एंबुलेंस पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी एंबुलेंस में बुरी तरह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अनुप्रिया पटेल ने BJP अध्यक्ष से की मुलाकात, 30 से ज्यादा सीटें मांगने की चर्चा
    Next Article
    शादी का कार्ड नहीं दिया तो ससुर को मार डाला:मथुरा में बेटे की बारात लेकर निकले थे, खून से लथपथ मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment