Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा:अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल, 33 सरकारी विद्यालयों में इंटरएक्टिव पैनल लगवाए

    3 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ते भारत के बीच, मिर्जापुर जनपद के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री की उपलब्धता अब भी एक चुनौती बनी हुई थी। इस अंतर को कम करने और तकनीकी नवाचार के माध्यम से शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। अदाणी फाउंडेशन ने मिर्जापुर के 33 सरकारी विद्यालयों में 75 इंच के इंटरएक्टिव पैनल स्थापित किए, जिससे कक्षाओं में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा मिला। इसके साथ, GCAP संस्था के सहयोग से 30 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में “स्कॉलर प्लैनेट” ऐप के माध्यम से 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं को निःशुल्क डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऐप पाठ्यक्रम आधारित सामग्री, ऑनलाइन मॉक टेस्ट, शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले असाइनमेंट और अतिरिक्त अध्ययन संसाधनों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। साथ ही, शिक्षक भी इस प्लेटफॉर्म पर अपनी सामग्री अपलोड कर सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों को समृद्ध और अद्यतन शिक्षण अनुभव प्राप्त होता है। “स्कॉलर प्लैनेट” ऐप की एक विशेषता यह भी है कि यह जिला प्रशासन, विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए व्यक्तिगत रीयल-टाइम डैशबोर्ड उपलब्ध कराता है, जिससे छात्रों की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित होती है। इसके अतिरिक्त, इस पहल के अंतर्गत शिक्षकों की क्षमता निर्माण हेतु विद्यालय और जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए “चैंपियनशिप अवार्ड्स” भी वितरित किए जा रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म न केवल सामान्य पाठ्यक्रम तक सीमित है, बल्कि इसमें NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, आईटीआई मॉक टेस्ट और अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं से संबंधित सामग्री भी उपलब्ध है। इस प्रकार, “अच्छाई के साथ विकास ” के अपने मूल सिद्धांत के अनुरूप, अदाणी फाउंडेशन तकनीक के माध्यम से सीखने के परिणामों को मजबूत करते हुए सतत सामुदायिक विकास की दिशा में एक सशक्त कदम उठा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा ने ललितपुर में संगठन बदला, जानकी अहिरवार जिलाध्यक्ष बने:जिला संयोजक व विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किए गए
    Next Article
    सीएम योगी के निर्देश पर संभल के लैंड-बैंक में वृद्धि:6 महीने में 125 हेक्टर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment