Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा ने ललितपुर में संगठन बदला, जानकी अहिरवार जिलाध्यक्ष बने:जिला संयोजक व विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किए गए

    3 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने झांसी मंडल जोन के ललितपुर जिले के संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत, जानकी प्रसाद अहिरवार को ललितपुर का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गई हैं। ललितपुर विधानसभा के लिए राजकुमार दौलता और अभिषेक गौतम को प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह, महरौनी विधानसभा में प्रेमनारायण पाल एडवोकेट और रामकिशन बैजनाथ को प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, बसपा जिला ललितपुर भाईचारा संगठन का भी गठन किया गया है। इस संगठन में गगन बिहारी सौजना और राकेश कुशवाहा को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकी प्रसाद अहिरवार को दूसरी बार बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले, वह मई 2014 से 2017 तक इस पद पर रह चुके हैं। पेशे से जानकी प्रसाद अहिरवार एक अधिवक्ता हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि वह पार्टी के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में नाला निर्माण रोकने पर ठेकेदार पर हमला:दबंगों ने की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    मिर्जापुर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा:अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल, 33 सरकारी विद्यालयों में इंटरएक्टिव पैनल लगवाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment