Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी के निर्देश पर संभल के लैंड-बैंक में वृद्धि:6 महीने में 125 हेक्टर सरकारी जमीन कब्जा मुक्त हुई

    3 hours ago

    1

    0

    संभल जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज किया है। इस अभियान के तहत दो गांवों में सार्वजनिक भूमि पर बने अवैध निर्माण हटाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और कहीं भी तनाव की स्थिति नहीं बनने दी गई। तहसील संभल के थाना अतरौली क्षेत्र के गांव बिछौली में गाटा संख्या 1240 (खाद के गड्ढे हेतु आरक्षित) और गाटा संख्या 1242 (पशुचर भूमि) पर अवैध रूप से निर्मित इमामबाड़ा और ईदगाह को हटाया गया। तहसीलदार न्यायालय ने 31 जनवरी 2026 को बेदखली का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई अपील नहीं हुई। 16 अप्रैल को प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर इन निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इसी तरह, तहसील संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर बन्द में ग्राम सभा की भूमि (गाटा संख्या 623 और 630) पर मस्जिद और मदरसे का अवैध निर्माण पाया गया। प्रशासन ने पहले संबंधित पक्षों को स्वयं निर्माण हटाने का अवसर दिया। मुतवल्ली नुसरत अली और अन्य लोगों ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए प्रशासन से मदद मांगी। 17 अप्रैल को प्रशासन की उपस्थिति में ये अवैध निर्माण हटाए गए। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई धारा 67, राजस्व अभिलेखों और न्यायालय के आदेशों के आधार पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम सभा, पशुचर, खेल मैदान, खाद के गड्ढे और सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में पहले संबंधित पक्षों को पूरा अवसर दिया जाता है, जिसके बाद ही कार्रवाई की जाती है। जिले में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जहां भी अवैध कब्जा मिलेगा, उसे हटाया जाएगा। यह कार्रवाई 3 महीने की समय-सीमा में पूरी की जाती है, जिसमें 30 दिन का अपील का समय भी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा:अदाणी फाउंडेशन की बड़ी पहल, 33 सरकारी विद्यालयों में इंटरएक्टिव पैनल लगवाए
    Next Article
    IPL में कोलकाता ने 181 का टारगेट दिया:गुजरात का स्कोर 99/2, गिल की 27 बॉल पर फिफ्टी; चक्रवर्ती ने बटलर को पवेलियन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment