Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरे दोस्त आपको...PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर इटली की PM मेलोनी का खास संदेश

    14 hours ago

    1

    0

    इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के बीच मजबूत कूटनीतिक और व्यक्तिगत तालमेल को दर्शाते हुए इतालवी पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक गर्मजोशी भरा संदेश साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताते हुए मेलोनी ने लिखा मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी  को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा और निरंतर सफलता की कामना करती हूं।इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Vadnagar और वाराणसी के बीच शुरू हुई 10 राज्यों की सेवा यात्रादोनों नेताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दिखने वाली मजबूत केमिस्ट्री वैश्विक स्तर पर अक्सर चर्चा का विषय रही है, और इस शुभकामना संदेश ने भारत-इटली के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को एक बार फिर रेखांकित किया है। उन्होंने आगे कहा कि इटली और भारत अपनी गहरी दोस्ती को मज़बूत कर रहे हैं और साथ मिलकर दोनों देशों के लिए सहयोग और समृद्धि का भविष्य बना रहे हैं। इससे पहले दिन में, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। इसे भी पढ़ें: MDR विवाद पर राजीव चंद्रशेखर ने राहुल गांधी को जवाब दिया: "UPI छोटे व्यवसायों की सुरक्षा करता है, यह Visa से कहीं बड़ा हैएक्स पर एक पोस्ट में पुतिन का संदेश साझा करते हुए भारत में रूसी दूतावास ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर गर्मजोशी से बधाई दी। साथ भेजे गए संदेश में पुतिन ने कहा कि आपको अपने देशवासियों का बहुत सम्मान और दुनिया भर में बड़ा रुतबा हासिल है। भारत और रूस के बीच खास और अहम रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने में आपके निजी योगदान की जितनी भी तारीफ़ की जाए, कम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SEMICON India 2026 पर बोले जर्मन डिप्टी एनवॉय Georg Enzweiler, साझेदारी का बड़ा मौका
    Next Article
    हूतियों ने पहले F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, फिर Video जारी कर पूरी दुनिया को बताया

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment